पढ़े…मैं वकील का बेटा हूं चालान कैसे करोगे…पुलिस से बिना हेलमेट पहने युवकों ने की झड़प हुए गिरफ्तार 

Spread the love

पुलिस से अभ्रदता करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। चेकिंग के दौरान हेलमेट बगैर बाइक चला रहे दो युवकों और एक युवती को रोकने पर उन्होंने पुलिसकर्मी से अभद्रता व धक्का-मुक्की कर दी।

 

पुलिस ने एक युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया जबकि, युवती और एक अन्य युवक मौका पाकर फरार हो गये। पुलिस ने तीनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार देर सायं बांसफोड़ान पुलिस चौकी इंचार्ज गणेश दत्त भट्ट पुलिस टीम के साथ मुरादाबाद रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक युवक व एक युवती बिना हेलमेट के बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। कांस्टेबल गोविंद प्रसाद ने उन्हें रुकने का इशारा किया। बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने को लेकर एसआई गणेश दत्त भट्ट ने चालान करने की बात कही। जिस पर वह दोनों पुलिसकर्मियों पर बरस पड़े और वकील का बेटा-बेटी होने की बात कहकर अभद्रता करने लगे। सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने गौरव पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी अमरोहा को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और सरकारी गाड़ी में उसको ले जाने लगे। जिस पर वहां मौजूद आरोपी के रिश्तेदार खुशाल व स्तुति पुलिस से गौरव को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान खुशाल ने कांस्टेबल गोविंद प्रसाद का गला पकड़कर नाखून लगा दिए। पुलिस ने बांसफोड़ान चैकी इंचार्ज गणेश भट्ट की तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

More From Author

तथा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किच्छा क्षेत्र के आईडिया कालोनी निवासी ट्रांसपोटर की आकस्मिक मौत हो गयी। समाजसेवी सुशील गाबा नें सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा नेशनल हाईवे में व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।

दैनिक जागरण मेरठ में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी ने छंटनी के बाद की खुदकशी  मीडिया उद्योगपतियों के शोषण से उपजी पत्रकारों की आर्थिक असुरक्षा की तरफ़ सिस्टम की नज़र कब जायेगी सरकार ये कब महसूस करेगी कि पत्रकार भी इंसान है और इसी समाज का अंग है, उसकी भी ज़रूरतें हैं.

पढ़िये…फरार चल रहा युवक पुलिस की गिरफ्त में प्रेम प्रसंग के मामले था नामजद

उधम सिंह नगर के पूर्व जिलाधिकारी स्वर्गीय अक्षत गुप्ता को दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *