पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की उपस्थिति में हुआ हल्दी में रामलीला मंचन का समापन

Spread the love

राजीव कुमार  ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की उपस्थिति में हुआ हल्दी में रामलीला मंचन का समापन

रामलीला कमेटी हल्दी द्वारा  रामलीला मंचन का प्रारंभ बुद्धवार     किया गया था।

शुक्रवार को क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बतौर मुख्य अतिथी अन्तिम दिन के मंचन का शुभारंभ‌ कर, मंचन को देख पात्रों का उत्साह वर्धन भी किया‌। शुक्ला ने पूरा मंचन देखा साथ ही अंत में समापन उपरान्त पुरस्कार वितरण भी किये। अन्तिम दिन के मंचन में सीता अग्नि परीक्षा, भरत हनुमान संवाद एवं राम राज्याभिषेक के दृश्यों का मंचन हुआ। मंचन में राम की भूमिका प्रमेन्द्र मिश्रा, सीता की भूमिका अनिल पाल, लक्ष्मण की भूमिका रवि कुमार, दशरथ की भूमिका शैलेन्द्र मिश्रा, रावण की भूमिका धर्मेन्द्र मिश्रा ने निभाई। दस दिवसीय रामलीला मंचन का सफल संचालन पवन दूबे द्वारा किया गया।

रामलीला कमेटी के महामंत्री पवन दूबे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस समय में उनके‌ आवासीय परिसर पर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की तलवार लटकी है इस विषम परिस्थिति में भी परिसर वासियों के सहयोग से प्रभु श्रीराम की लीला का मंचन किया जाना सामाजिक एकजुटता को दर्शाता है, उन्होंने बताया कि इस मंचन में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का विशेष सहयोग रहा। साथ ही दूबे ने बताया कि दशकों पुरानी इस परंपरा को आज भी आगे बढ़ाना सबके लिए हर्ष का विषय है और यह उनकी जिम्मेदारी भी है। सबसे महत्वपूर्ण बात जो‌ पवन ने बताई वह यह कि इस मंचन में हर वर्ग – समुदाय के लोगों के द्वारा अभिनय पूरी श्रद्धा के साथ किया जा रहा है।

मुख्य अतिथि राजेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि प्रभु राम का जीवन हमें बहुत प्रेरित करता है, सिर्फ राम नहीं बल्कि हर एक पात्र से हम अपने जीवन में कुछ सीख ली जा सकती है। साथ ही उन्होंने हल्दी क्षेत्र के एयरपोर्ट की जद में आने पर अपनी संवेदना प्रकट की एवं अपने स्तर से इस समस्या का स्थाई समाधान ढूंढने का प्रयास करने की बात कही।

इस मौके पर श्रीरामलीला कमेटी के संरक्षक केशभान दूबे, उपाध्यक्ष सत्येन्द्र मिश्रा, संयुक्त सचिव शोभित सक्सेना, धीरज सिंह बिष्ट, मंत्री नीरज रावत, कोषाध्यक्ष विष्णू राय, उप कोषाध्यक्ष अनिल‌ कुमार सिंह, विनोद, मंच निर्देशक प्रभाकर पाण्डे, निर्देशक शैलेन्द्र मिश्रा, धर्मेन्द्र मिश्रा, सुरक्षाधिकारी नेत्रपाल सिंह सहित अन्य समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

रूद्रपुर। लोहिया मार्केट और समोसा मार्केट से उजाड़े गये व्यापारियों के वेंडिंग जोन में पुनर्वास को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने शनिवार को मुख्य नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल से मुलाकात की

रामनगर के ग्राम कानिया में संकल्प प्रोजेक्ट के तहत महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की कार्यशाला आयोजित की जा रही है