पुलिस ने बिजली केबिल चोरी की घटना का किया खुलासा

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

पुलिस ने बिजली केबिल चोरी की घटना का किया खुलासा

काशीपुर। कोतवाली पुलिस द्वारा बिजली केबिल चोरी की घटना का 12 घंटे के भीतर खुलासा कर 45 कुन्तल बिजली केबिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 9 अप्रैल को अवर अभियंता कुंडेश्वरी उपकेंद्र काशीपुर अकरम पत्र नवाब अली द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना देकर बताया गया कि महादेव नगर कुंडेश्वरी क्षेत्र से अज्ञात चोरों के द्वारा 8 विद्युत पोलों पर लगी एचटी केबल करीब 12 से 15 कुंतल वजनी को काटकर चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में अज्ञात चोरों के विरुद्ध धारा 303(2)/324(3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके अतिरिक कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भी अज्ञात चोरों द्वारा बिजली केबिल चोरी करने के संबंध में 8 अप्रैल को 303(2)/324(3) बीएनएस का अभियान पंजीकृत किया गया। घटना के खुलासे हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा दिये गये आदेश निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर एसके सिंह तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर विभव सैनी के निर्देशन में हरेंद्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा एसटीएफ कुमाऊं यूनिट रूद्रपुर व कोतवाली कु़डा पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से दिनांक 9/10 अप्रैल की रात मुखबिर खास सूचना पर धर्मपुर द्वारिका कॉलोनी नियर बिनसर रुद्रपुर (अभियुक्तगणों के गोदाम) से दो अभियुक्तों आफताब अली पुत्र स्व. मोहम्मद अली निवासी 15 एकड़ नियर जोशी किराना स्टोर धर्मपुर थाना रुद्रपुर तथा जीशान पुत्र नसीर अहमद, निवासी भदईपुरा, चक्की वाली गली, रुद्रपुर को उपरोक्त दोनों मुकदमों से संबंधित चोरी किए गए कुल 45 कुंतल बिजली केबिल, घटना में प्रयुक्त कैंची, कटर आदि उपकरणों तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार संख्या यूके18डी-4683 तथा पिकअप संख्या यूपी25ईटी-3009 के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज सिंह धोनी काशीपुर,
उप निरीक्षक विपिन जोशी एसटीएफ, अपर उपनिरीक्षक रवीश राम, कांस्टेबल छगदीश पपनै काशीपुर,
कांस्टेबल मुकेश कुमार काशीपुर, कांस्टेबल राजीव कुमार कुण्डा, कांस्टेबल राजेश भट्ट कुंडा, हेड कांस्टेबल महेंद्र-एसटीएफ, हेड कांस्टेबल रविंद्र-एसटीएफ, हेड कांस्टेबल किशोर-एसटीएफ शामिल रहे।

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

महापौर ने बोरा गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थायें देखी  अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी प्रबंधक को दी दो दिन की मोहलत

25.73 ग्राम स्मैक /हेरोइन बरामद तथा 03 अभियुक्त गिरफ्तार