नेपाली नागरिकों को बंधक बनाकर रखने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

Spread the love

नेपाली नागरिकों को बंधक बनाकर रखने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

 

काशीपुर। नेपाली नागरिकों को बंधक बनाकर रखने के मामले में पुलिस ने थाने में बुलाकर पूछताछ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। आरोपियों ने पहले सभी नागरिकों को रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में चार महीने इसके बाद दो महीने से काशीपुर में बंधक बनाकर रखा था। आरोपी बंधकों को बेहद कम खाना देते थे। वृहस्पतिवार को नेपाल दूतावास के प्रतिनिधि नवीन जोशी ने रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाने में शिकायत कर बताया कि कुछ नेपाली नागरिकों को काशीपुर में किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया है। सीओ काशीपुर दीपक कुमार के निर्देशन में श्यामपुरम की ओम विहार कॉलोनी में महाराज सिंह उर्फ पप्पू के मकान में दबिश देकर 32 नेपाली नागरिकों को तीन बंद कमरों से बरामद किया गया। पीड़ितों को 6 माह पहले उन्हें बिरेंद्र शाही पुत्र छत्र शाही निवासी धनगढ़ी जिला डोटि नेपाल और सचिन पुत्र शैलेन्द्र निवासी कूडालंबी थाना खानपुर जिला गाजीपुर यूपी, हाल निवासी आवास विकास काशीपुर नौकरी के नाम पर बहला-फुसलाकर भारत लाए थे। आज यहां थाना आईटीआई में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम के द्वारा आरोपी बिरेंद्र शाही, सचिन कुमार के साथ मनीष तिवारी पुत्र पूरन चंद तिवारी निवासी रातीघाट थाना भवाली नैनीताल हाल निवासी आस्था एनक्लेव दक्ष चौक के पास रुद्रपुर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली की एक कंपनी से जुड़े हुए हैं, जिसमें कि चैन सिस्टम के द्वारा काम किया जाता है, लेकिन वह लोग सिस्टम का पालन न करते हुए लोगों के साथ धोखाधड़ी कर पैसे वसूल रहे थे। पुलिस टीम में आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला, एसआई महेश कांडपाल, एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट, एसआई विजय कुमार, एएसआई पुष्कर भट्ट, चंद्र प्रकाश बवाड़ी, सिराज हुसैन थे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

नकली सोने का घड़ा दिखाकर लूट करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

कल्याणी बेगूल नदी की जद मे आ रहे सैकड़ो परिवारों को मिली राहत! विधायक शिव अरोरा की जिला अधिकारी से वार्ता बाद अतिक्रमण के नोटिस बाटने की कार्यवाही रुकी