पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

Spread the love

पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

काशीपुर। एसओजी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को 34.34 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार की रात एसओजी प्रभारी सुनील सुतेड़ी पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान टीम ने ढकिया-रायपुर रोड पर वाहन चेकिंग शुरू करते हुए एक बाइक सवार को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया। तब वह सकपका गया। जिस पर टीम ने उसको दौड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 34.34 ग्राम स्मैक बरामद हुई।पूछताछ में उसने अपना नाम महेंद्र कुमार पुत्र रामपाल सिंह निवासी ध्याननगर, जसपुर बताया। एसआई सुनील सुतेड़ी ने बताया कि आरोपी अपनी सास के साथ मिलकर स्मैक बेचने का काम करता है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

More From Author

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, विभागों ने संभाला मोर्चा विद्युत विभाग के बाद जल संस्थान ने भी पानी की पाइप लाइन शिफ्टिंग, लाइन बिछाने का कार्य किया आरम्भ

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

केडीएफ और उत्तराखंड तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई

हारिल पत्रिका के प्रथम अधिवेशन का हुआ सफल आयोजन पांच राज्यों के 60 कवियों ने कवि सम्मेलन में किया काव्यपाठ रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा मुख्यातिथि के रूप में कार्यक्रम में हुऐ शामिल पत्रिका का किया विमोचन