अवैध शराब के ख़िलाफ़ पुलिस और जनता हो रही जागरुक.. वार्ड 35 राजीव नगर में दर्जनों पाउच बरामद. समाजसेवी सुशील गाबा, गोविंद राय पहुँचे मौके पर

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

अवैध शराब के ख़िलाफ़ पुलिस और जनता हो रही जागरुक.. वार्ड 35 राजीव नगर में दर्जनों पाउच बरामद. समाजसेवी सुशील गाबा, गोविंद राय पहुँचे मौके पर

रुद्रपुर. रुद्रपुर में चल रहे नशे के खिलाफ अब कार्यवाहियों में तेजी आई है. जनजागृति एवं पुलिस कार्यवाही में भी तेजी आ रही है। आज देर रात मुखबिर की सूचना पर आदर्श कॉलोनी पुलिस चोकी की वार्ड 35 राजीव नगर में की गयी छापामार कार्यवाही में दर्जनों पाउच बरामद हुई, लेकिन अभियुक्त भागने में सफल रहा।

नशे के ख़िलाफ़ लगातार पदयात्रा कर जन जागरण कर रहे समाजसेवी सुशील गाबा, गोविंद राय ने तमाम क्षेत्रवासियों साथ मौके पर पहुँचकर अभियुक्त की गिरफ्तारी और राजीव नगर में बड़ी कार्यवाही की जरूरत पर बल दिया।

श्री गाबा ने कहा कि अवैध शराब (कच्ची या नकली शराब)” समाज पर कई गंभीर दुष्प्रभाव (नकारात्मक प्रभाव) डालती है.
यह सिर्फ व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे समुदाय को नुकसान पहुँचाती है।

 

पूर्व पार्षद गोविंद राय ने कहा कि
कच्ची या अवैध शराब में अक्सर ज़हरीले रसायन (मेथनॉल, यूरिया, एसिटोन) मिलाए जाते हैं। इससे पीने वालों को अंधापन, किडनी या लिवर फेलियर और कई बार मौत तक हो जाती है। अस्पतालों में ज़हर से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ती है, जिससे स्वास्थ्य तंत्र पर बोझ बढ़ता है।

युवा नेता अजय राय ने कहा कि
शराब की लत से व्यक्ति घरेलू हिंसा, झगड़े, आर्थिक संकट और परिवार टूटने जैसी समस्याओं में फँस जाता है। इन सब की रोकथाम हेतु श्री गाबा द्वारा चलाए जा रहे जनजागरण अभियान से सभी को जुड़ने की सख्त जरूरत है ।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

रूद्रपुर नगर निगम को करोड़ों की विकास योजनाओं के लिए मिली मंजूरी शहर में बनेगा अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और डॉग शेल्टर हाउस नगर निगम के नए भवन और ट्रांजिट कैंप में रजत जयंती पार्क के लिए भी बजट स्वीकृत

रूद्रपुर। शहर में वार्डों में चलाए जा रहे भ्रमण अभियान के तहत महापौर विकास शर्मा बुधवार को वार्ड नंबर दो ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में पैदल भ्रमण करने पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और मौके पर ही सम्बंधित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए।