राज्य स्तरीय जु-जित्सू प्रतियोगिता में ऊधम सिंह नगर के खिलाड़ियों ने जीते 54 पदक। ओवरऑल चैंपियनशिप में प्राप्त किया दूसरा स्थान।

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

राज्य स्तरीय जु-जित्सू प्रतियोगिता में ऊधम सिंह नगर के खिलाड़ियों ने जीते 54 पदक। ओवरऑल चैंपियनशिप में प्राप्त किया दूसरा स्थान।

रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर। जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की और से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, गौलापार में आयोजित हुई दो दिवसीय राज्य स्तरीय जु-जित्सू प्रतियोगिता में उधम सिंह नगर के खिलाड़ियों ने कुल 54 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

जानकारी देते हुए जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के महासचिव ऋषि पाल भारती ने बताया कि जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के नेतृत्व में आयोजित हुई दो दिवसीय उत्तराखंड राज्य स्तरीय जु-जित्सू प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 11 जनपदों के 328 खिलाड़ियोंने विभिन्न स्पर्धाओं में अपना जौहर दिखाया। जिसमें जनपद उधम सिंह नगर के लगभग 100 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए 28 स्वर्ण, 16 रजत एवं 10 कांस्य पदक सहित कुल 54 पदक अर्जित कर जनपद का मान बढ़ाया। एवम नैनीताल जिले ने 36 स्वर्ण, 24 रजत, 16 कांस्य पदक सहित 76 पदक जीते।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे जनपद के खिलाड़ियों ने पिछले कई वर्षों से राज्य, राष्ट्रीय, एशियन सहित अनेकों प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसका श्रेय जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के महासचिव ऋषि पाल भारती एवं उनकी टीम को जाता है।
स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी सृष्टि वशिष्ठ, धृति कपूर, शिवान्या, वेद प्रसाद, नमीश कै.सी, देव, प्रज्ञान बिष्ट, मिनकू ठाकुर, अमन, सोनम, तनिश, आरव छाबड़ा, करमजीत सिंह, सिद्धांत गौतम, बबीता अधिकारी, मयंक दानू, जय लोहनी, निखिल घई, किशोर, लवली, कोमल, हर्ष वर्धन, सुजल, शिवम्, कुशाग्र तिवारी, आरव चंदेल, आराध्या । रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अंशिका शर्मा, साक्षी, लवली, क्रांति चंद, समरवीर, योगी राजपूत ईशा कौर, मडोना राणा, विशेष चौहान, रौनक शर्मा, गुरप्रीत कौर, आस्था राणा, अबीर भटनागर, प्रखर जोशी एवं कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में वैष्णवी, अभिनव, मडोना राणा, शिवांश, लक्ष्य परगाई, कर्णिका कांडपाल शामिल रहे। और आगे महासचिव भारती ने बताया कि राज्य प्रतियोगिता में पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों को दिनांक 19 से 23 दिसंबर 2025 तक हल्द्वानी के आईजीआई स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार हल्द्वानी में आयोजित होने वाली अंडर 08 से अंडर 18 आयु वर्ग की राष्ट्रीय जु-जित्सू चैंपियनशिप में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

इस मौके पर जिला डीएसओ जानकी कार्की, जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के पदाधिकारियों सिहान किशोर सिंह, जॉनी हीराम तिग्गा, शोभा तिग्गा, हिमा भट्ट, गंगा मेहरा, कृष्ण चौहान, कृष्ण साना, बलवंत सिंह, विक्रम सिंह, नरेंद्र सिंह, कंचन बसेरा, रूनू शर्मा, कमल सिंह, जय प्रकाश, हैप्पी सिंह, गुलशन कुमार, मिनकु ठाकुर, वसीम खान, सतनाम चावला, सहित अनेकों लोगों ने बधाई दी।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

विधायक शिव अरोरा ने एनएच 87 से अटरिया मन्दिर होते हुऐ सिडकुल ढाल क़ो जाने वाले 4 किलोमीटर लम्बे मार्ग का किया लोकार्पण 16 वर्षो से जर्जर हाल मे था मार्ग हजारों लोगो क़ो मिलेगा मार्ग निर्माण का लाभ

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने रूद्रपुर में नवनिर्मित मण्डी भवन की बदहाली एवं आढ़तियों को दुकानों के ब्लॉकों का आवंटन न किए जाने के मामले को लेकर देहरादून में कृषि विभाग के सचिव एसएन पाण्डे से मुलाकात की और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।