पहाड़गंज को मिली सीसी रोड और नाली निर्माण की सौगात  विकास का सिलसिला थमने नहीं दिया जाएगाः विकास शर्मा

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

पहाड़गंज को मिली सीसी रोड और नाली निर्माण की सौगात
विकास का सिलसिला थमने नहीं दिया जाएगाः विकास शर्मा

रूद्रपुर। नगर निगम द्वारा लगातार जारी विकास कार्यों की श्रृंखला में वार्ड नंबर 15 पहाड़गंज क्षेत्र में महापौर विकास शर्मा ने शेर मोहम्मद के घर से शकील के घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास कर नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर वार्डवासियों ने महापौर विकास शर्मा और पार्षद नूरुद्दीन का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया तथा क्षेत्र में विकास कार्य शुरू करवाने के लिए उनका आभार जताया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर का समग्र विकास ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शहर में विकास का सिलसिला थमने नहीं दिया जाएगा। महापौर ने कहाा कि दलगत भावना से ऊपर उठकर हम हर वार्ड में जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से रूद्रपुर शहर तेजी से विकास की दिशा में अग्रसर है। आने वाले दिनों में नगर के लिए कई नई योजनाओं की सौगात मिलने जा रही है।

महापौर ने कहा कि नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में जो प्रस्ताव पारित किए गए थे, उन्हें चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं सड़क, नाली, पेयजल, सफाई और स्वास्थ्य जैसी प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। महापौर ने कहा कि अब नगर निगम सिर्फ सड़कों और नालियों के निर्माण तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह एक बहुआयामी संस्था के रूप में विकसित हुआ है। आज नगर निगम के माध्यम से वे कार्य भी किए जा रहे हैं जिनके लिए पहले आम नागरिकों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। श्रम कार्ड बनवाने से लेकर पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड जैसे कई काम अब नगर निगम के दायरे में आ चुके हैं। इससे आम जनता को बड़ी राहत मिली है। आने वाले दिनों में कई और सेवाओं की शुरूआत भी नगर निगम करने जा रहा है।

महापौर ने बताया कि नगर निगम को शहर में आठ आयुष्मान आरोग्य केंद्र खोलने की मंजूरी मिल है। इनमें से एक केंद्र सिंह कॉलोनी में शुरू भी किया जा चुका है, जबकि शेष केंद्र शीघ्र ही विभिन्न वार्डों में स्थापित किए जाएंगे। इन आरोग्य केंद्रों से नागरिकों को घर के पास ही निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। हमारा प्रयास है कि रूद्रपुर को एक सशक्त, स्वच्छ और स्वास्थ्य सुविधाओं से संपन्न शहर के रूप में विकसित किया जाए।

महापौर ने कहा कि जनता ने उन्हें जिस भरोसे के साथ सेवा का अवसर दिया है, वे उस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जनसहभागिता सुनिश्चित की जाएगी ताकि हर नागरिक को प्रगति का वास्तविक लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि अयूब अंसारी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शाह खान राजशाही, जलीश अहमद, आलम, सलमान, निसार हाजी, विजय तोमर, बिट्टू चौहान, फरजान अली, हाजी फरीद, सज्जाद अहमद, मोहम्मद आसिफ, जहीर अहमद, मशूय अहमद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

राज्य स्थापना रजत जयंती पर ऊधम सिंह नगर में निकला सहकारिता रथ

रूद्रपुर। राष्ट्र के अमर शहीदों और महान पुरुषों की स्मृति के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी रूद्रपुर में भव्य विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।