ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा, सांसद अजय भट्ट बोले सेना के पराक्रम पर देश की जनता को गर्व

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा, सांसद अजय भट्ट बोले सेना के पराक्रम पर देश की जनता को गर्व

रुद्रपुर। रुद्रपुर ट्रांजिस्ट कैम्प मे आज फुटबाल मैदान से भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन हुआ जिसमे सैकड़ो लोग शामिल हुऐ, वही यात्रा फुटबाल मैदान से प्रारम्भ होकर कैम्प मोड़ झील के पास समाप्त हुआ।
तिरंगा शौर्य यात्रा मे मुख्य अतिथि नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा सांसद अजय भट्ट शामिल हुऐ, भट्ट ने सम्बोधन मे कहा पहगाम आतंकी हमला जिसके बाद से पूरा देश आहत था लेकिन हमको अपने देश के नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व देश की सेना पर पूर्ण विश्वास था जो पाकिस्तान को मुँह तोड़ जवाब देगी और महज कुछ ही दिनों बाद पूरे देश ने देखा ऑपरेशन सिंदूर के अन्तर्गत भारत सेना ने पाकिस्तान पर एयर स्टाइक कर कैसे उनको आतंकी अड्डे और सेनीय एयर बेस तबाह किये, पाकिस्तान को उसकी भाषा मे जवाब देकर आतंक की कमर तोड़ी।
भट्ट ने कहा आज यह शौर्य सम्मान यात्रा देश की वीर शौर्यवान सेना के सम्मान मे है जिसमे सैकड़ो लोग तिरंगा हाथ मे लिये पैदल निकले है जो बताता है कि सभी भारतीय को देश कि सेना के पराक्रम पर कितना भरोसा है, भट्ट ने कहा देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि नेतृत्व क्षमता को पूरा विश्व देख रहा है निश्चित ही ऑपरेशन सिंदूर कि सफलता को पूरा देश सदैव याद रखेगा।

वही विधायक शिव अरोरा ने भी ऑपरेशन सिंदूर व सेना के पराक्रम सम्मान मे आयोजित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा मे हाथ मे तिरंगा लिये सैकड़ो लोगो के साथ सड़को पर निकले, उन्होंने कहा देश की सेना का अतुलनीय शक्ति ने पाकिस्तान को धूल चटाने का काम किया है वह अब भारत की और आँख दिखाने से पहले हजार बार सोचेगा, देश की सेना ने आतंकियों के पूरे परिवार के परिवार मिट्टी मे मिला दिये यह वहाँ के आंतकी आकाओ ने खुद कबुला है

यात्रा की सफलता हेतु कार्यक्रम सयोंजक अध्यक्ष,सरदार पटेल मंडल धीरेश गुप्ता ने सभी का आभार जताया जो इतनी बड़ी संख्या मे सेना के सम्मान मे तिरंगा शौर्य यात्रा मे शामिल हुऐ।

कार्यक्रम मे जिला प्रभारी राकेश नैनवाल, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, सुरेश परिहार, भारत भूषण चुघ,सुरेश कोली, सुनील ठुकराल, मुकेश पाल,जगदीश विश्वास, गजेंद्र प्रजापति, उपेंद्र चौधरी, हिमांशु शुक्ला, किरन विर्क, अमित पांडेय, विवेक सक्सेना, मयंक कक्कड़, प्रीत ग्रोवर, सुनील यादव, जीतेन्द्र संधू, पारस चुघ, एनडी शर्मा, आयुष चिल्लाना, रमेश कन्याल, बिट्टू चौहान, राकेश सिंह, राधेश शर्मा, नितेश गुप्ता, शंकर विश्वास, राजेश जग्गा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

धामी सरकार में खेल शक्ति के रूप में उभर रहा उत्तराखण्डः विकास शर्मा – महापौर ने किया द्वितीय उत्तराखण्ड राज्य स्काय चैंपियनशिप का शुभारम्भ

थाने पर आने वाले किसी भी व्यक्ति से तू या तुम का प्रयोग नहीं करेंगे , “आप ” का प्रयोग करेंगे तथा पीड़ित एवं अपराधियों के बीच अंतर करना सीखे— मणिकांत मिश्रा, एसएसपी ऊधम सिंह नगर