विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पौधो का रोपण किया व सभी को पर्यावरण दिवस की बधाई दी

Spread the love

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पौधो का रोपण किया व सभी को पर्यावरण दिवस की बधाई दी

रूद्रपुर.. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ओसी गौरव पाण्डेय, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, ने जिला कार्यालय परिसर व एवीएम वेयर हाउस में फलदार पौधो का रोपण किया व सभी को पर्यावरण दिवस की बधाई दी। उन्होने कहा कि पौधे हमें शुद्ध हवा पानी देते है तथा पर्यावरण, जल संरक्षण के लिये भी महत्वपूर्ण है इसलिये हम सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिये व पौधो का संरक्षण भी करना चाहिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला पर्व व वर्षाकाल में वृह्द पौधारोपड़ अभियान चलाया जायेगा। वृक्षारोपण अभियान ग्राम पंचायत से लेकर न्याय पंचायत, ब्लाक स्तर व जिला स्तर तक चलाया जायेगा जिसमे सभी जनप्रतिनिधियों, स्वंय सहायता समूह, स्कूली बच्चों के साथ ही जनसहभागिता होगी।
जिलाधिकारी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने की शपथ दिलाई साथ ही स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी निर्वाचनों में मतदान करने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में पर्यावरण व निर्वाचन पर विभिन्न स्कूलो में निबन्ध, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया व वृद्ध मतदाता सेहरू निशा, संजीदा, शीला देवी, दिव्यांग मतदाता अरविन्द चौधरी, अनिल मालाकार व युवा मतदाता हीना, हसन, सैफअली को जूट के बैग देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 अभय सक्सेना, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, जिला पंचायतरात अधिकारी महेश कुुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, अर्जुन पुरस्कार विजेता/स्वीप आईकॉन मनोज सरकार, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमाशंकर नेगी सहित कलेक्ट्रेट के सभी स्टाफ व विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं आदि मौजूद थे।

More From Author

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक का भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से अभिषेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रुद्रपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा हाथों में तिरंगा, दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा लेकर सड़कों पर उमड़ा युवाओं का सैलाब

ग्रीष्मावकाश में समर कैंप का समापन मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर  के एस रावत जी के द्वारा दिए गए

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व के दिख रहा असर  ऊधमसिंहनगर पुलिस ने किया करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार