काशीपुर पहुंचने पर सत्पुरुष बाबा फुलसंदे वालों का भव्य स्वागत हुआ

Spread the love

काशीपुर पहुंचने पर सत्पुरुष बाबा फुलसंदे वालों का भव्य स्वागत हुआ

काशीपुर। एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा धर्मार्थ सेवा समिति के तत्वाधान में स्थानीय रामलीला प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय सत्संग समारोह के प्रथम दिन मंगलवार को काशीपुर पहुंचने पर सत्पुरुष बाबा फुलसंदे वालों का भव्य स्वागत हुआ। रामनगर रोड स्थित रामलीला के बड़े सभागार में एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा मंत्र के ऋषि सत्पुरुष बाबा फुलसन्दे वालों ने कहा कि चित्त सदा चंचल है इसमें बहुत से विकार आते रहते हैं इसमें ज्ञान क्षण भर को ठहरता है, इसमें ज्ञान ज्योति को रोक कर रखना कठिन है और इसका निवारण करना भी दुष्कर है। ऐसे चित्त को ज्ञानी पुरुष उसी प्रकार सीधा करता है जैसे बाण बनाने वाला लौहार यत्न पूर्वक बाण को आग में तपा कर छेद कर अनेक प्रयास करके उसे ठीक करता है। जिसका मन अस्थिर है जो धर्म आचरण को नहीं जानता, जिसकी श्रद्धा अस्थिर है उसकी बुद्धि भी पूर्ण नहीं हो सकती, न उसे सुख प्राप्त हो सकता है। मनुष्य क्रोध में बहुत कुछ अनर्थ कर डालता है अगर वह धैर्य रखे तो बहुत से संकट और आपदा टल जाती हैं। इस शरीर को घड़े के समान अनित्य समझो, चित्त को नगर में भटकने वाला कुत्ता समझो। मन को जीत लेने पर ही जीवन की रक्षा हो पाती है। जो चरित्रवान और अधिक विनम्र तथा अधिक धर्म आचरण करने वाला, अपने को शिक्षित करने वाला पुरुष है, इस पृथ्वी पर शांत आत्मा होकर विचरता है। देवगण उसकी मित्रता को चाहते हैं। धर्म आचरण में कुशल तथा सावधान रहने वाला व्यक्ति कल्पवृक्ष के पुष्पों की तरह धर्म पदों को अपने जीवन पर्यंत चुगने में लगा रहता है। वह ज्ञानी होने का अभिमान नहीं करता वह आत्मा में मृदु बना रहता है। उन्होंने कहा यदि ईश्वर के वचन को आचरण में नहीं ढाला जाता तो वह सुगंधित फूल के समान है। सुंदर वर्णयुक्त गंधहीन पुष्प जैसा होता है। वैसे ही कथनानुसार आचरण न करने वाले के लिए सुभाषित वाणी निष्फल होती है। अंत में उन्होंने कहा मेरे राष्ट्र का प्रत्येक नागरिक आत्मा से तपस्वी और शरीर से एक मजबूत सैनिक बने जो अपने धर्म की अपने राष्ट्र की सेवा और रक्षा कर सके। सत्संग के पश्चात भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार मिश्रा, ऋषिपाल सिंह बैरागी, राजीव लाठी, विजेंद्र पाल सिंह, मनोज चौधरी, राजेंद्र सिंह, मुकेश चौधरी, हरिदास शर्मा, हरी राज शर्मा, श्रीमती संध्या मिश्रा, श्रीमती कुसुम राठी, श्रीमती शशि चौधरी, श्रीमती कंचन पुष्कर, श्रीमती पायल त्यागी सहित सैकड़ो सत्संगी एवं धर्म प्रेमी जन मौजूद रहे।
समिति के विजेंद्र पाल सिंह एडवोकेट ने समस्त धर्म प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक सत्संग का लाभ उठाने का आवाहन किया है।

More From Author

विधायक शिव अरोरा की मेहनत लाई रंग मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल उनके प्रस्ताव जलभराव के स्थायी समाधान हेतु मास्टर ड्रेनेज प्लान हेतु 786.79 करोड़ की DPR स्वीकृत, पहले चरण मे 441.79 करोड़ से होगा कार्य विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

देहरादून – उत्तराखंड कैबिनेट बैठक खत्म,बैठक में 12 प्रस्तवा आए

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया