खबर पड़ताल ,पंजाबी सचवाणी सनसिटी प्लाजा सिविल लाइंस कार्यालय का शुभारंभ, कई लोगों ने की शिरकत

Spread the love

खबर पड़ताल ,पंजाबी सचवाणी सनसिटी प्लाजा सिविल लाइंस कार्यालय का शुभारंभ

खबर पड़ताल ,पंजाबी सचवाणी सनसिटी प्लाजा सिविल लाइंस कार्यालय का शुभारंभ, कई लोगों ने की शिरकत

खबर पड़ताल और पंजाबी सचवाणी के एडिटर को बधाई देते अतिथि गण 

कार्यालय के उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियो , समाजसेवियों शहर वासियों पत्रकारों द्वारा खबर पड़ताल के एडिटर राजीव चावला पंजाबी सच वाणी के एडिटर एडवोकेट कुलबीर सिंह ढिल्लों को शुभकामनाएं देने के लिए गणमान्य व्यक्ति पहुंचे

खबर पड़ताल के एडिटर राजीव चावला जी को बधाई देते पत्रकार साथी

प्रातः 11:00 बजे कार्यालय का उद्घाटन रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री किच्छा विधायक तिलक राज बहेड, पूर्व शिक्षा मंत्री विधायक गदरपुर अरविंद पांडे, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष रुद्रपुर संजय जुनेजा, जिला महामंत्री भाजपा अमित नारंग, पत्रकार साथियों में राजकुमार शर्मा संदीप पांडेय भरत शाह कंचन वर्मा अजय जोशी चंदन बंगारी राजीव गौड़

पूर्व मेयर रामपाल सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा अनिल शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी अनिल चौहान, कांग्रेसी नेता सौरभ बहेड़, किसान नेता तेजिंदर सिंह विर्क, विजय बाजपेई ,आदि लोग उपस्थित थे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

विधायक शिव अरोरा ने 500 गाड़ी की क्षमता वाली सिचाई विभाग की बाउंड्री से लगी जमीन पर पार्किंग के निर्माण कार्य का नारियल कर किया शुभारंभ

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल शनिवार 30 नवंबर को हल्द्वानी पहुंचेंगे।