नरेश जोशी होंगे जीवन रक्षक पदक से सम्मानित, कार्यक्षेत्र में जांबाजी के लिये मिलेगा पदक स्थापना दिवस पर

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

 

नरेश जोशी होंगे जीवन रक्षक पदक से सम्मानित, कार्यक्षेत्र में जांबाजी के लिये मिलेगा पदक स्थापना दिवस पर

रुद्रपुर । रुद्रपुर कोतवाली में वाहन चालक के पद पर तैनात आरक्षी नरेश जोशी को राज्य स्थापना दिवस पर जीवन रक्षक पदक से राज्यपाल सम्मानित करेंगे। उत्तराखंड में राष्ट्रपति से मिलने वाला जीवन रक्षक पदक पाने वाले नरेश अकेले जवान है।

अक्टूबर 2022 में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में हुई गैस रिसाव की घटना फाइल फोटो और डीजीपी अशोक कुमार का एफबी पर ट्यूट

गौरतलब है अक्टूबर 2022 में रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में एक काबाड की दुकान में रखे पुराने सिलेंडर से गैस रिसाव होने से बड़ी संख्या में लोग बेहोश हो गए थे, सिलेंडर की गैस रिसाव होने से हुई इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई थी। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची, बताया जा रहा कि आरक्षी नरेश जोशी उस समय ट्रांजिट कैंप थाने में ही तैनात थे, उन्होंने जबाजी दिखाते हैं अकेले ही सिलेंडर को अपने कंधे पर रखकर आबादी क्षेत्र से दूर लेजाकर फेंका था, जिसे बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मिट्टी में दबाने का काम किया था। बताते हैं कि सिलेंडर में क्लोरीन गैस भरी हुई थी, जिसके रिसाव से लोगों के बेहोश होने से दहशत फैल गई थी, हर कोई सिलेंडर के आस-पास जाने से डर रहा था, लेकिन नरेश जोशी ने लोगों की जान ब को अपनी जान की बाजी लगा दी थी, इस
दौरान राहत बचाव कार्यों में जुटे नरेश जोशी समेत कई पुलिस कर्मियों की भी हालत बिगड गई थी, जिन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, घटना के बाद नरेश जोशी की जमकर तारीफ हुई थी, वह तत्कालीन एसएसपी ने उनका नाम जीवन रक्षक पदक के लिए गृहमंत्रालय भेजा था, जहां से उन्हें जीवन रक्षक पदक मिलने की मंजूरी मिल चुकी है। बताया जाता कि जीवन रक्षक पदक राष्ट्रपति के द्वारा प्रदान किया जाता है। यह पदक देश में गिने- चुने लोग को ही मिलता है, लेकिन रुद्रपुर कोतवाली में तैनात आरक्षी नरेश जोशी को यह पदक मिलेगा।

उत्तराखंड में राज्य स्थापना दिवस पर 14 पुलिस कर्मियों को राज्यपाल सम्मानित करेंगे, लेकिन जीवन रक्षक पदक पाने वाले नरेश अकेले जवान होंगे, बाकी जवानों को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

More From Author

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा—नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

असलहों से फायर कर समाज में भय का माहौल पैदा करने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत में नहीं जाएगा बख्शा।

मायूस चेहरों पर मुस्कान बिखेरती रूद्रपुर पुलिस ऊधमसिहनगर आपरेशन स्माइल टीम द्वारा 25 वर्ष की गुमशुदा महिला को किया सकुशल बरामद