नगर निगम ने पुष्प वर्षा के साथ किया नगर कीर्तन का स्वागत

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

नगर निगम ने पुष्प वर्षा के साथ किया नगर कीर्तन का स्वागत

रुद्रपुर। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगर में निकाले गये भव्य नगर कीर्तन का नगर निगम गेट के समक्ष महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों और पार्षदों ने पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर संगत को प्रसाद भी वितरित किया गया।

नगर कीर्तन में सबसे आगे श्री निशान साहिब के साथ पांच प्यारे और विभिन्न धार्मिक झांकियां पूरे अनुशासन और श्रद्धा के साथ चल रही थीं। ढोल-नगाड़ों और बैंड की मधुर धार्मिक धुनों के बीच “बोले सो निहाल… सत श्री अकाल!” के जयघोषों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा।

नगर निगम गेट पर नगर कीर्तन का स्वागत करते हुए महापौर ने सभी नागरिकों को गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव की शुभकामनाएं दीं और कहा कि गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी मानवता, भाईचारे और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। श्री गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी पूरे विश्व के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने हमेशा मानवता, समानता, भाईचारे और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। गुरु साहिब ने जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर समाज में प्रेम, करुणा और सेवा की भावना को स्थापित किया।

महापौर ने कहा कि आज के दौर में जब समाज विभाजन और मतभेदों की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में गुरु नानक देव जी के उपदेश और भी प्रासंगिक हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में उनके संदेशों को अपनाकर समाज में सौहार्द और शांति कायम करने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने हमें ‘नाम जपो, कीरत करो और वंड छको’ का जो संदेश दिया, वह मानवता की सच्ची राह दिखाता है। हमें अपने कर्मों में ईमानदारी, जीवन में सत्य और व्यवहार में नम्रता अपनानी चाहिए। जब हम दूसरों की सेवा और सहायता के लिए समर्पित होते हैं, तभी गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का सही पालन होता है। महापौर ने आगे कहा कि नगर निगम रुद्रपुर सदैव धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में सहयोग देता रहेगा ताकि समाज में एकता, सद्भाव और आपसी भाईचारा मजबूत हो सके।

नगर कीर्तन गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभ होकर आदर्श कॉलोनी रोड, काशीपुर बाईपास रोड, अग्रवाल धर्मशाला रोड, भगत सिंह चौक, गल्ला मंडी, काशीपुर रोड, इंदिरा चौक, नगर निगम, रोडवेज, डीडी चौक, अग्रसेन चौक, गांधी पार्क और महाराजा रणजीत सिंह पार्क से होता हुआ गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा, गोल मार्केट पर संपन्न हुआ।

नगर निगम गेट पर स्वागत करने वालों में नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे, पार्षद चिराग कालरा, पारस चुघ, हरजीत राठी, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, उमेद सिंह, कुलदीप कुमार, जुबक मोहन सक्सेना, प्रशांत जौहरी, डॉ. पियूष रंजन, प्रकाश चन्द्र पंत, उमेश पंत, नरेन्द्र कुमार, प्रवीण सक्सेना, मोनिका, नेहा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, पार्षद एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख  अवैध असलहों के साथ शातिर अभियुक्त मोहम्मद आलिम गिरफ्तार

भाजपा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों का जायज़ा