


राजीव कुमार गौड़
भूतबंगला वाल्मीकि मदिर के बाहर मास फेकने की घटना पर विधायक शिव अरोरा हुऐ आगबबूला, बोले हिन्दुओ के भावनाओं को आहत करने वाले के खिलाफ हो सख्त कार्यवाही, देवभूमि उत्तराखंड रुद्रपुर मे ऐसी घटना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होंगी, पुलिस के उच्च अधिकारियो से वार्ता कर सख्त कार्यवाही की बात कही
रुद्रपुर। भूतबंग़ला बकरीद के दिन वाल्मीकि मंदिर के पास हिन्दू क्षेत्र मे सड़क पर खुले मे कुरबानी की गई ओर सरकार द्वारा बनाई गई एसओपी का उलघन किया गया, जिसके बाद वहाँ विवाद गहरा गया,उसके बाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुऐ वहाँ से अवशेष हटा दिये गये जबकि वाल्मीकि समाज मे इसको लेकर गहरा आक्रोश नजर आया।
वही विवाद तब गरमा गया ज़ब रविवार को एक बार फिर मास के टुकड़े वाल्मीकि मन्दिर के गेट के पास फेके गये और वहाँ के लोगो की सूचना पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा मौके पहुँचे और वाल्मीकि समाज के वहाँ मौजूद सैकड़ो लोगो की बात को गंभीरता से सुना और इस घटना पर विधायक ने गहरी नराजगी दिखाई।
उन्होंने कहाँ भगवान वाल्मीकि के मंदिर जिसमे हम सभी की बहुत आस्था है उसके बाहर मुस्लिम परिवार द्वारा त्यौहार की आड़ मे पहले खुले मे क़ुरबानी की गई उसके बाद पुलिस के समझाने के बाद भी आज फिर जिस प्रकार फिर से वाल्मीकि मन्दिर के बाहर मास व गंदगी फेकी गई है इससे यहाँ के वाल्मीकि समाज लोग बहुत आक्रोश मे है उन्होंने मौके की स्थिति को गंभीर देखते हुऐ जिले के कप्तान अजय गणपति से फ़ोन पर वार्ता की और घटना क्रम से अवगत करवाया कि पुलिस के समझाने के बाद बार बार पास मे रहने वाले मुस्लिम द्वारा ऐसी हरकत करना कही ना कही हिन्दू समाज कि भावना को आहत करना है निश्चित रूप से इसमें गंभीरता से संज्ञान नहीं लिया गया तो स्थिति दूसरा रूप ले सकती है। इसमें इस प्रकार की घटिया मानसिकता व भावनाओं को आहत करने वाले लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।
वही विधायक शिव अरोरा ने मौके पर जिला विकास प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय व नगर आयुक्त से भी दूरभाष पर वार्ता की और बताया संबधित व्यक्ति का घर के रसोई और उसके घर के पानी का पाइप वाल्मीकि मन्दिर के प्रांगण की तरह खुले है जिससे सारी गंदगी मास के टुकड़े प्रांगण मे आते है इसके खिलाफ नियमनुसार अतिक्रमण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये,
विधायक बोले रुद्रपुर मे ऐसे जिहादी मानसिकता के लोग जो त्यौहार की आड़ मे हिन्दुओ की भावना व उनके मंदिरो के बाहर मास फेकने का कार्य कर रहें है अगर समय रहते इनके विरुद्ध कार्यवाही नहीं की गई तो स्थिति कुछ ओर होंगी यहाँ के लोगो मे गहरा आक्रोश नजर आ रहा है ओर इस प्रकार उनके होते हुऐ हिन्दुओ की भावनाओं को आहत करे यह किसी हाल मे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
उन्होंने कहाँ पुलिस प्रशासन व एडीएम व एमएनए से उनकी वार्ता हुई है निश्चित रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार मे हिन्दुओ की भावनाओं को आहत करने वालों को बक्शा नहीं जायेगा उनको भरोसा है पुलिस इसमें उचित कार्यवाही करेगी।
इस दौरानं पार्षद गिरीश पाल,विक्की वाल्मीकि, पूर्व पार्षद कालीचरण, सुनील कुमार, जीतेन्द्र संधू, प्रेम वाल्मीकि, विजेंद्र सागर, रोहित, बिट्टू, अजय, सुरेंद्र, रामवीर, सूरज आदि लोग मौजूद रहे।
