


राजीव कुमार गौड़
विधायक शिव अरोरा ने वार्ड न. 19 खेड़ा मे चौपाल लगाकर जनसमस्याओ को सुन तत्काल समाधान किया
रुद्रपुर। वार्ड न. 19 खेड़ा क्षेत्र मे विधायक शिव अरोरा ने चौपाल लगाकर आमजन की समस्याओ को सुना।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा को सुनने दर्जनों लोग एकत्रित हुऐ, जहाँ विधायक शिव अरोरा ने कहा वार्ड न. 19 खेड़ा मे उनका समय समय पर प्रवास होता आया है, वही इसी के चलते वह इस क्षेत्र एक बार फिर मे आये है।
वही बात करे खेड़ा मे विधायक द्वारा सीसी सड़क से लेकर मंदिर सौंदर्यकरण कार्य ओर विशेषकर प्राचीन चमुण्डा मन्दिर मे भी हाल का निर्माण करवाया गया जबकि बात करे चामुंडा मन्दिर मे आजादी बाद से कभी कोई जनप्रतिनिधि द्वारा कार्य नहीं किया गया, लेकिन विधायक का संकल्प है हमारी आस्था के केंद्र हमारे मन्दिर भव्य नजर आये यह हमारी प्राथमिकता है ऐसे मे रुद्रपुर क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थानों पर उनके द्वारा विकास कार्य करवाए गये है।
इस दौरान वार्ड के लोगो द्वारा विभिन्न समस्याओ से अवगत करवाया जिसको विधायक ने गंभीरता से सुना ओर पूर्ण करने का भरोसा दिया, उन्होंने कहा क्षेत्र मे विकास कार्य तेज गति से जारी है ओर आने वाले समय मे शेष बचे कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर करने का कार्य किया जायेगा।
इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, पार्षद सुनील वाल्मीकि, अनिल शर्मा, मनीष गुप्ता, नमन चावला, विक्की वाल्मीकि, वीरेंद्र शर्मा, अरून, निक्का, सतीश वाल्मीकि, जगदीश नारंग सुरेखा, रामवती, प्रतिभा, प्रभा देवी आदि लोग मौजूद रहें।
