विधायक शिव अरोरा ने वार्ड न. 16 कौशल्या एनक्लेव में विधायकनिधि से स्वीकृत मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

विधायक शिव अरोरा ने वार्ड न. 16 कौशल्या एनक्लेव में विधायकनिधि से स्वीकृत मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने वार्ड न.16 बिगवाड़ा क्षेत्र के कौशल्या इंकलेव कॉलोनी में विधायकनिधि से स्वीकृत मुख्य मार्ग का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।
आपको बता दे यह मार्ग 10 लाख की लागत से बनकर तैयार होगा,जिसको विधायक शिव अरोरा ने अपने विधायक निधि से बनाने का निर्णय लिया है,
वही कौशल्या कॉलोनी निवासियों द्वारा इस मुख्य मार्ग की मांग लम्बे समय से चली आ रही थी, जिसको देखते हुऐ विधायक शिव अरोरा ने इस मार्ग को बनाने की घोषणा की थी।
जिसके निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक द्वारा कर दिया गया है।
इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से रुद्रपुर विधानसभा के हर क्षेत्र में विकास कार्य गतिमान है ऐसे में बिगवाड़ा वार्ड 16 में आने वाली यह रोड जिसकी हालत काफ़ी खस्ता मानी जा रही थी उसके उसका कार्य आरम्भ हों गया है जल्द ही कुछ समय में यह मार्ग बनकर तैयार होगा ओर यह के लोगो को समर्पित हों जायेगा।
विधायक ने कहा उनके कार्य घोषणा में नही धरातल पर नजर आते है, वही हमने बिगवाड़ा से दक्ष को जोड़ने वाले बहूचर्चित मार्ग का भी निर्माण कार्य करवाया जिसको लेकर यहाँ के लोग काफ़ी त्रस्त थे, उनको उम्मीद भी नही थी की मार्ग बनेगा के नही। लेकिन हमने वह मार्ग जो इस क्षेत्र की लाइफलाइन थी उसको बनाने का कार्य भी किया है।
विधायक शिव अरोरा ने कहा क्षेत्र के हर कोने कोने में विकास कार्य पहुँचे इसके लिये जनता ने चुना है जिसको हम पूरी ईमानदारी से करने हेतु सदैव तत्पर है ओर इसके परिणाम जनता को नजर आने लगे है
कार्यक्रम में पार्षद प्रमोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, हरीश मिश्रा, किरन विर्क, अमित मिश्रा, मोर सिंह यादव, एसपी यादव, दुष्यंत खेतवाल, सचिन शर्मा, धीरज गुप्ता, सुनील तिवारी, सीबी घड़ियाल, प्रवीण गंगवार, प्रशांत मोरे, लक्मण डांगी, सुनील सिंह, निशांत गुप्ता, जीतेन्द्र संधू, एनडी शर्मा, ध्यान सिंह, ललित गंगवार, योगेश पाल, मनिंदर सिंह,भीमसेन गुप्ता साधना शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

होली चौक पर हंगामा और गाली-गलौज करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई   सब हेडिंग: सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने का आरोप, कोर्ट में किया जाएगा पेश

रुद्रपुर । प्रजापति ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नए केंद्र का बुधवार को विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

बाहरी लोगों के खिलाफ जारी रहेगा एक्शनः महापौर – रूद्रपुर में डेमग्राफिक बदलाव नहीं होगा बर्दाश्त – महापौर ने प्रीत विहार क्षेत्र में वर्षों से रह रहे लोगों को किया आश्वस्त

विधायक शिव अरोरा ने वार्ड न. 16 कौशल्या एनक्लेव में विधायकनिधि से स्वीकृत मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास