कल से नवरंग वाटिका मे शुरू होने वाली श्रीरामकथा के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

कल से नवरंग वाटिका मे शुरू होने वाली श्रीरामकथा के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा

रुद्रपुर। 4 सितम्बर से काशीपुर रोड स्थित नवरंग वाटिका मे अयोजित होने वाली श्रीरामकथा से पूर्व आज कलश यात्रा का आयोजन एलाइंस कॉलोनी से नवंरंग वाटिका तक हुआ,जिसमे मुख्यअतिथि के रूप मे क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा अपनी धर्म पत्नी के साथ डॉ सीमा अरोरा के साथ सर पर रामायण रख कलश यात्रा मे पैदल नवरंग वाटिका तक पहुँचे, जिसमे बड़ी संख्या मे महिलाये भी सर पर कलश लेकर साथ चलती नजर आई।
इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा 4 सितम्बर से 12 सितम्बर तक नवरंग वाटिका मे चलने वाली रामकथा से पूर्व आज भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ, जो गाजे बाजे के साथ धूम धाम से निकाली गई,
जिसमे 4 सितम्बर से रामकथा महिमा एवं शिव विवाह, 5 सितंबर को रामजन्म कथा, 6 सितंबर बाल्यकाल की कथा ओर राम विवाह, 7 सितंबर को विदाई व वनवास गमन, 8 सितंबर को निषाद राज भारद्वाज ऋषि कथा, 9 सितंबर भरत चरित्र, 10 सितंबर सीता हरण, 11 सितंबर सुन्दरकाण्ड कथा एवं 12 सितम्बर अंतिम दिन रावण मरण एवं राम राज्य अभिषेक के साथ कथा का समापन होगा।
विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रभु श्री राम के जीवन पर आधारित रामकथा अपने आप मे काफ़ी आकर्षक रहने वाली है ओर निश्चित रूप से प्रभु श्री राम हमारे आराध्य है ओर उनके दिखाए सत्य व न्याय के मार्ग पर चलने के लिए हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
विधायक शिव अरोरा ने अयोजक कमेटी को बधाई दी जो इतना सुन्दर आयोजन नवरंग वाटिका मे कर रहे है।

इस दौरान आचार्य पवन पाण्डेय, शांतनु महराज, विपुल सिंह, राहुल भरद्वाज, डॉ संजीव शर्मा, अलोक सक्सेना, विष्णु श्रीवास्तव, सीएल शुक्ला, मोहित गंभीर, सरल अग्रवाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का लिया गया संज्ञान। रम्पुरा क्षेत्र में फायरिंग की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल।

खटीमा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एडीएम और एसपी सिटी ने किया निरीक्षण,राहत एवं बचाव कार्य हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।