विधायक शिव अरोरा ने तहसीलदार क़ो पोल्ट्रीफार्म के खिलाफ जांच कर कार्यवाही के दिये निर्देश विधायक के एक्शन से बागवाला मे चल रहे लोगो का आक्रोश हुआ शांत किया, पोल्ट्री फार्म से होने वाली गंदगी मक्खी मछरों से जनता थी त्रस्त, लोग बैठे थे धरने पर

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

विधायक शिव अरोरा ने तहसीलदार क़ो पोल्ट्रीफार्म के खिलाफ जांच कर कार्यवाही के दिये निर्देश
विधायक के एक्शन से बागवाला मे चल रहे लोगो का आक्रोश हुआ शांत किया, पोल्ट्री फार्म से होने वाली गंदगी मक्खी मछरों से जनता थी त्रस्त, लोग बैठे थे धरने पर

रुद्रपुर। बागवाला स्थित बीजा पोल्ट्रीफार्म के बाहर चल रहे धरना प्रदर्शन पर विधायक शिव अरोरा पहुंचे।
विगत काफ़ी समय से पोल्ट्रीफार्म के आस पास लगे बागवाला गांव के काफ़ी क्षेत्रों मे हवा का दूषित होना व मक्खी, मछरों की मात्रा इतनी अधिक हों गई है जिससे लोगो का अपने घरो मे रहना दुस्वार हों गया है ऐसे मे लोगो का आक्रोश इतना बढ़ गया कि लोगो ने पोल्ट्रीफार्म बंद करने कि मांग लेकर धरने पर बैठ गये।
वही मौके पर पहुंचे विधायक शिव अरोरा ने पीड़ित लोगो कि समस्या क़ो सुना और मोके की स्थिति क़ो देखा तो बोले वह स्वयं महसूस कर रहे है पोटरी फार्म के आस पास के क्षेत्र मे इतना दूषित वातावरण गन्दी बदबू और मक्खियों मच्छर जो हवा मे उनको भी नजर आ रहे है निश्चित रूप से यह बागवाला स्थित पोल्ट्रीफार्म की घोर लापरवाही है जो अपने मानको क़ो पुरा नही कर रहा है जिस कर के ग्रामीण लोग दरी बिछाने क़ो विवश हुऐ।

विधायक शिव अरोरा तत्काल मौके पर आक्रोषित लोगो के सामने रुद्रपुर तहसीलदार से दूरभाष पर वार्ता की और कहा यह पोल्ट्री फार्म की लापरवाही के कारण आस पास के लोगो का अपने घर पर रहना दुश्वर हों गया है हम यहाँ रहने वाले परिवारों का जीना मुश्किल हों रहा है बुजुर्ग, छोटे बच्चोँ क़ो बीमारी का खतरा बना हुआ है ऐसे मे इनके स्वास्थ क़ो ध्यान मे देखते हुऐ एक कमेटी गठित कर पोल्ट्रीफार्म की जांच होनी चाहिए या तो इस प्रकार फैली गन्दी क़ो पोटरी फार्म सुधार करे या फिर अपने मानको के अनुरूप कार्य करे और आस पास के लोगो क़ो क़ो समस्या न हों, विधायक अरोरा मे सख्ती से निर्देशित करते हुऐ तहसीलदार क़ो ठोस कार्यवाही करने की बात कही।
अब कमेटी सोमवार क़ो जांच हेतु उक्त स्थान पर जायेगी और उसके बाद अपनी जांच सोपेगी उसके बाद कार्यवाही सुनिश्चित होंगी।

वही विधायक शिव अरोरा की प्रशासनिक अधिकारी से वार्ता बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और उनहोंने धरना समाप्त किया।

विधायक शिव अरोरा बोले निश्चित रूप से पोल्ट्रीफार्म की गंदगी से लोगो का जीवन जीना मुश्किल हों रहा है उनके द्वारा जांच हेतु निर्देशित कर दिया है इस प्रकार से पोल्ट्रीफार्म की मनमानी नही चलने देंगे।

इस दौरान ग्राम प्रधान भगवानपुर विनीत सोलंकी, भरत मिश्रा, सुधीर चौधरी, राजीव शुक्ला, राम सिंह,रामजी सिंह,हरजीत सिंह, बंटी त्रिपाठी, कुलदीप सिंह, आयुष चिलाना,सत्यसुकांत गुप्ता,राजू सिंह, अरविन्द यादव, हरीश चंद, हरि किशन, सुकेश, मनीष कुमार, राजा राम, राजदेव सागर, साधु सरण, अंकित वर्मा, मनोज चौधरी, महगूप्रसाद शर्मा, कविता, कुसुम चौधरी, इंदु चौधरी, मुनेश चौधरी, पूनम चौधरी, लक्ष्मी जायसवाल,महेंद्र गुसाई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों पर सख्त प्रहार खटीमा क्षेत्र में हुई हत्या का मुख्य आरोपी हाशिम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

समर्थक पर हमले के विरोध में देर रात तक चौकी में धरने पर बैठे ठुकराल