विधायक शिव अरोरा ने कौशल्या एनक्लेव फेस -2 मे गार्ड रूम सुरक्षा गेट व हाईमार्क्स लाइट के कार्य का फीता काटकर किया लोकार्पण

Spread the love

 

राजीव कुमार गौड़

विधायक शिव अरोरा ने कौशल्या एनक्लेव फेस -2 मे गार्ड रूम सुरक्षा गेट व हाईमार्क्स लाइट के कार्य का फीता काटकर किया लोकार्पण

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने विधायकनिधि से बने कौशल्या फेस -2 मे कॉलोनी के सुरक्षा गेट व गार्ड रूम का का नारियल फोड़कर लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के स्वागत मे कौशल्या एंक्लेव-2 सोसाइटी द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया जहां स्थानीय लोगों द्वारा विधायक शिव अरोरा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत अभिनंदन हुआ।

वही कार्यक्रम के दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा ने कहा वार्ड नंबर.16 जिसके अंतर्गत यह कौशल्या एनक्लेव आता है इस वार्ड नंबर.16 में उनके द्वारा करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए गए जिसमें बहुचर्चित बिगवाड़ा दक्ष चौक तीन पानी डाम तक 4 किलोमीटर लम्बे मार्ग जो इस वार्ड की लाइफलाइन कहा जाता है उसका निर्माण विधायक शिव अरोरा द्वारा करवाया गया, साथ ही इस वार्ड मे आने वाली अनेको कॉलोनी मे मन्दिर सौंदर्यकरण सड़क निर्माण भी विधायकनिधि से करवाने का कार्य विधायक द्वारा किया गया।
उन्होंने कहा आबादी की दृष्टि से वार्ड नं 16 बिगवाड़ा बहुत बड़ा क्षेत्र है यहाँ अधिकाश क्षेत्र मे हमने कार्य करने प्रयास किया।
तो वही कौशल्या एनक्लेव-2 सोसायटी जहां पर 5 लाख की लागत से सुरक्षा गेट व गार्ड रूम का निर्माण हुआ साथ ही 2.14 लाख की लागत से हाई मार्क्स लाइट लगाने का कार्य भी इसी क्षेत्र में किया गया इन दोनों कार्यों का लोकार्पण आज स्थानीय लोगों की उपस्थिति में किया गया, निश्चित रूप से लगातार विधानसभा में एक के बाद एक विकास कार्य को जनता को समर्पित करने का कार्य किया जा रहा।
विधायक बोले उनके द्वारा किए गए कार्य लगातार धरातल पर उतरते नजर आ रहे हैं और जनता उसकी प्रत्यक्षदर्शी है कि कार्य किस प्रकार किए जाते हैं वहीं इससे पूर्व सिर्फ झूठी घोषणाएं झूठे वादे से जनता त्रस्त हो चुकी थी, लेकिन मेरे विधायक बनने के बाद से जनता को फिर भी एक बार जनप्रतिनिधि के प्रति विश्वास पैदा हुआ है कि जनप्रतिनिधि जो कहता है वह करके दिखाता है वह विधायक शिव अरोरा ने कर के दिखाया है ।

इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, अनिल शर्मा, संदीप राव, अशोक विश्वास, सुरेंद्र गंगवार, राजेश धीमान, प्रमोद कोठारी, देवेंद्र त्यागी, उमेश चौहान, ओम प्रकाश, राजू चौहान, तरुण चतुर्वेदी, कमल जोशी, गजेंद्र प्रजापति, राजेश कामरा, मोर सिंह, जीतेन्द्र संधू, एसपी यादव, सुनील यादव, मनोज मदान, सुधीर डागर आदि लोग मौजूद रहें।

More From Author

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा आयोजित PCS-2024 परीक्षा में प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रचने वाली जसमीत कौर पाहवा का आज दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

वाहन चोरों ने समझा था कि अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चकमा दे देंगे, लेकिन एसएसपी अजय गणपति की सटीक रणनीति, तकनीकी निगरानी, मुखबिर तंत्र और जनपद पुलिस की मुस्तैदी ने उनके पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया। एसएसपी अजय गणपति की अपराधियों के विरुद्ध कुशल रणनीति का कमाल  05 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा आयोजित PCS-2024 परीक्षा में प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रचने वाली जसमीत कौर पाहवा का आज दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।