विधायक शिव अरोरा ने दानपुर गांव मे विधायकनिधि से स्वीकृत सीसी मार्ग व शिव मंदिर मे इंटरलॉकिंग टाइल्स के निर्माण कार्य का किया लोकार्पण

Spread the love

राजीव कुमार गोड़

 

विधायक शिव अरोरा ने दानपुर गांव मे विधायकनिधि से स्वीकृत सीसी मार्ग व शिव मंदिर मे इंटरलॉकिंग टाइल्स के निर्माण कार्य का किया लोकार्पण

रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा के अन्तर्गत दानपुर क्षेत्र मे विधायकनिधि से स्वीकृत डी डी जोशी के घर से हरजीत कम्बोज के घर तक जाने वाले सीसी मार्ग का विधायक शिव अरोरा ने किया लोकार्पण,
इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने मार्ग का लोकार्पण महिला प्रधान रही पूजा वर्मा से नारियल फोड़कर करवाया।
विधायक शिव अरोरा बोले दानपुर सामिया क्षेत्र मे लगातार विकास कार्य उनके द्वारा करवाए जा रहे है इसके पहले भी कई विकास कार्य इस क्षेत्र की जनता को समर्पित किये है ओर आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे।

वही दानपुर के शिव मन्दिर प्रांगण मे विधायक निधि से लगी इंटरलॉकिंग टाइल्स का भी विधायक शिव अरोरा द्वारा लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया।
विधायक बोले विकास कार्य विधानसभा मे लगातार गतिमान है वही बरसात के कारण कार्यों की रफ्तार धीमी जरूर हुई थी मगर अब लंबित पड़े विकास कार्य भी जल्दी शुरू करवा कर उनका भी जल्दी ही शुभारम्भ किया जायेगा।
इस दौरान दानपुर पहुँचने पर वहाँ के प्रधान मनदीप वर्मा व गांववासियो द्वारा विधायक शिव अरोरा का स्वागत अभिन्दन किया,
तो विधायक शिव अरोरा ने भी क्षेत्र का भ्रमण कर लोगो से मुलाक़ात की व भविष्य मे दानपुर क्षेत्र मे होने वाले विकास कार्य हेतु पूर्ण भरोसा दिया।

इस दौरान प्रधान मंदीप वर्मा, पूर्व प्रधान पूजा वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश भट्ट, इंद्र सिंह, संजू सिंह जेष्ट ब्लॉक प्रमुख, अमरजीत सिंह, राहुल वर्मा, दुर्गा दत्त, राजन कवाल, रेवा जोशी, आकाश भंडारी, सूर्य प्रताप भंडारी, रमेश आर्य, राजू कवाल, विजय सैनी, महेश बिष्ट, माधव टम्टा, गुरबाज सिंह, डंम्पी चोपडा,मोहित आदि लोग मौजूद रहे।

More From Author

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप, थीम “खेलोगे तो खिलोगे”, का समापन समारोह हर्ष, उत्साह एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

बिगवाड़ा मंडी मे छोटे फल- सब्जी थोक विक्रेता को हटाये जाने के विषय मे विधायक शिव अरोरा से मिले पीड़ित व्यापारी सौपा ज्ञापन विधायक शिव अरोरा बोले 20 वर्षो से अपनी रोजी रोटी चला रहें फल सब्जी व्यापारीयों का नहीं होने देंगे उत्पीड़न, उनका व्यापार पहले की भाति रहेगा जारी

हार्टफुलनेस संस्था द्वारा वनवासी कल्याण बालिका छात्रावास में किया गया तीन दिवसीय ध्यान सत्र का आयोजन

सीता स्वयंवर में रावण वाणासुर का हुआ संवाद, श्री राम जी ने तोड़ा धनुष, परशुराम को आया क्रोध आज निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात