विधायक शिव अरोरा ने द्वितीय उत्तराखंड कप पेंचक सिलॉट चेम्पियनशिप 2025 का किया शुभारम्भ

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

विधायक शिव अरोरा ने द्वितीय उत्तराखंड कप पेंचक सिलॉट चेम्पियनशिप 2025 का किया शुभारम्भ

रुद्रपुर। 29 दिसंबर 2025 को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रुद्रपुर में द्वितीय उत्तराखंड कप पेंचक सिलॉट चेम्पियनशिप 2025 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री शिव अरोड़ा, विशिष्ट अतिथि के रूप में यूथ आइकन बॉडीबिल्डर दीपक मुंजाल,डॉ. डायरेक्टर प्रेम नारायण मिश्रा, युवा भाजपा नेता अक्षय फुटेला, डॉ. नागेंद्र शर्मा, पूर्व खेल अधिकारी, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौतम पपनेजा प्रीतपाल एवं मुकुल उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्रतियोगिता आयोजन सचिव रितिक कुमार ने बताया कि द्वितीय उत्तराखंड कप पेंचक सिलॉट चेम्पियनशिप 2025 का आयोजन पेंचक सिलॉट एसोसिएशन आफ उधम सिंह नगर के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, उधम सिंह नगर जनपद के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री शिव अरोड़ा ने कहा कि पेंचक सिलॉट एक पारंपरिक मार्शल आर्ट है जो हमारे युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। उन्होंने प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के लिए आयोजन समिति को बधाई दी।

इस अवसर पर राहुल, रितिक कुमार, अंकित सिंह, शरिका पटेल, राकेश कुमार, विनय, तनुजा बंगला, सुनीता भाट, चेतन, रणवीर सिंह, मोहम्मद सरजील, बृजेश राजपूत शंकर और अन्य खिलाड़ी, कोचेस और एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।

प्रतियोगिता का समापन 30 दिसम्बर क़ो इसका समापन होगा। इस अवसर पर विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

More From Author

किच्छा निकाय चुनाव में स्ट्रांग रूम को लेकर उठे सवाल, RTI में मांगी CCTV फुटेज राजकुमार ठुकराल ने रिटर्निंग ऑफिसर से मांगी 22 सितम्बर की रात की पूरी रिकॉर्डिंग, प्रत्याशी व मतदान अभिकर्ताओं को स्ट्रांग रूम से बाहर किए जाने का लगाया आरोप

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर नगर निगम सभागार में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

विधायक शिव अरोरा ने रमपुरा मे भव्य श्रीराम बरात का फीता काटकर किया शुभारम्भ,रमपुरा में गूंजा जय श्रीराम का जयघोष, धूमधाम से निकली प्रभु श्रीराम की भव्य बरात बराती बनकर राम बरात में जमकर झूमे विधायक शिव अरोरा

अटल स्मृति सम्मेलन में बोले पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन भाजपा के हर कार्यकर्त्ता के लिये आदर्श विधायक शिव अरोरा ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के संघर्ष से भाजपा बनी विश्व कि सबसे बड़ी पार्टी

रुद्रपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय, में द्वितीय उत्तराखंड कप पेंचक सिलाट चौंपियनशिप का समापन समारोह आयोजित किया गया