महापौर ने पर्यावरण मित्रों का बढ़ाया हौंसला – भीषण गर्मी में राहत के लिए बांटे ग्लूकोज के पैकेज

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

महापौर ने पर्यावरण मित्रों का बढ़ाया हौंसला
– भीषण गर्मी में राहत के लिए बांटे ग्लूकोज के पैकेज

रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा भीषण गर्मी में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के काम में जुटे नगर निगम के पर्यावरण मित्रों का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें गर्मी से राहत के लिए ग्लूकोज के पैकेट वितरित किये।

नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने पर्यावरण मित्रों के साथ संवाद किया और सफाई अभियान में आ रही दिक्कतों को लेकर उनसे जानकारी ली। कार्यक्रम में 200 से अधिक पर्यावरण मित्रों को गर्मी से राहत के लिए ग्लूकोज के पैकेट वितरित किये गये।

इस दौरान महापौर विकास शर्मा ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पर्यावरण मित्रों द्वारा किये जा रहे काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में भी पर्यावरण मित्र सेवा भाव के साथ शहर को चमकाने का काम कर रहे हैं। नाले नालियों की तली झाड़ सफाई और सड़कों को चमकाने के लिए चलाये जा रहे चमाचम सड़क अभियान में पर्यावरण मित्रों की कड़ी मेहनत साफ नजर आ रही है। शहर के लोग भी पर्यावरण मित्रों के काम की प्रशंसा कर रहे है। महापौर ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान वास्तव में एक तरह से मानव सेवा ही है। शहर को स्वच्छ रहेगा तो लोग बिमारियों से मुक्त रहेंगे। भीषण गर्मी में बिमारियां तेजी से फैलती है, ऐसे में स्वच्छता को लेकर विशेष सतर्कता की जरूरत होती हैं। नगर निगम के सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। उन्होनंे कहा कि पर्यावरण मित्रों को जहां भी कोई दिक्कत आयेगी उनकी सभी दिक्कतों का समाधान किया जायेगा। उन्होंने पर्यावरण मित्रों से काम के साथ साथ अपने स्वास्थ्य का भी खयाल रखने को कहा।

नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने कहा कि मानसून से पूर्व सभी नाले नालियों की तली झाड़ सफाई की जानी हैं, अधिकांश नाले नालियों की सफाई हो चुकी है, जो भी नाले नालियां साफ होने से रह गये हैं, उन्हें भी शीघ्रता से साफ कर लें। ताकि मानसून में जलभराव की स्थिति का सामना न करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कहा कि स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास करें। लोग जागरूक होंगे तो शहर को स्वच्छ रखना आसान होगा। इस दौरान उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे, सहायक नगर आयुक्त राजू नवियाल, स्वास्थ्य अधिकारी डा. पियूष रंजन, कुलदीप सिंह आदि भी मौजूद थे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹34 लाख की धोखाधड़ी का मुख्य सरगना भूटान सीमा के पास से गिरफ्तार!

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस उपाधीक्षक संचार (ARO) श्री रेवाधर मठपाल के पदोन्नत होकर अपर पुलिस अधीक्षक संचार (SRO) होने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं