महापौर ने स्वामी उपेन्द्रानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद

Spread the love

महापौर ने स्वामी उपेन्द्रानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद

रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने रविन्द्र नगर स्थित  मनकामेश्वर मंदिर में नेमीशरण से पधारे  उपेन्द्रानंद जी महाराज से भेंट करते हुए उनका आशीर्वाद लिया और नगर आगमन पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर ने मंदिर के महंत स्वामी श्री नारायण चैतन्य जी महाराज के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया और मंदिर में होने वाले निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए नगर निगम की ओर से मंदिर के निर्माण कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास के लिए नगर निगम के स्तर से जो भी संभव होगा वह किया जायेगां उन्होंने कहा कि शहर के सभी प्रमुख मंदिरों को सजाने और संवारने का उन्होंने संकल्प लिया है। अटरिया मंदिर से इसकी शुरूआत हो चुकी है जल्द ही शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी कई विकास कार्य कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ साथ मंदिरों का सौंदर्यीकरण भी उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान विजय फुटेला,सुरेश मदान, अजय फुटेला, अशोक अरोड़ा, सुभाष खंडेलवाल, अनीता फुटेला, बल्ला माता, आस्था फुटेला, शशि अरोड़ा आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

More From Author

होली चौक पर हंगामा और गाली-गलौज करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई   सब हेडिंग: सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने का आरोप, कोर्ट में किया जाएगा पेश

रुद्रपुर । प्रजापति ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नए केंद्र का बुधवार को विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

डेमग्राफिक चेंज नहीं किया जायेगा बर्दाश्तः महापौर – लोक विहार और प्रीत विहार के लोगों के साथ नहीं होगा अन्याय – सीलिंग को लेकर आ रही समस्या का निकाला जायेगा स्थाई समाधान

टीएमयू छात्रों को दिलाई क्लीन टीएमयू,ग्रीन टीएमयू की शपथ तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में अंतर्राष्ट्रीय योग की श्रृंखला में ग्रीन योग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. वीके जैन ने भी शिरकत की। डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह ने स्टुडेंट्स को क्लीन टीएमयू,ग्रीन टीएमयू की शपथ दिलाई। छात्रों ने हर साल 100 घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान का संकल्प लिया। इसके अलावा यूनिवर्सिटी कैंपस में योग को पर्यावरणीय चेतना के संग जोड़ते हुए वृक्षारोपण एवम् स्वच्छता कैंपेन भी चलाया गया। एनएनएस की ओर से हरियाली में योग, स्वच्छता से संकल्प के तहत यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित इस प्रोग्राम में वीसी प्रो. वीके जैन ने यूनिवर्सिटी के सभी विभागों से अपील की, हर विभाग कम से कम 100 और लोगों को स्वच्छता शपथ दिलवाएं। इस अवसर पर कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के प्रिंसिपल प्रो. मनु मिश्र, ज्वाइंट रजिस्ट्रार डॉ. वैभव रस्तोगी, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. विनोद जैन, डॉ. शिवानी एम. कौल, डॉ.अंकिता जैन, प्रो.बलराज सिंह, श्री दीपक मलिक की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।