माल्टा मिशन से उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी :धामी सीएम धामी ने माल्टा महोत्सव का किया उद्घाटन

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

माल्टा मिशन से उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी :धामी

सीएम धामी ने माल्टा महोत्सव का किया उद्घाटन

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ITBP स्टेडियम सीमा द्वार, देहरादून में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय माल्टा महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से आए कृषकों से मुलाकात कर माल्टा और नींबू की खटाई का स्वाद लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में माल्टा उत्पादन की अपार संभावनाएँ मौजूद हैं। राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में ठोस पहल करते हुए माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा की गई है, जिसके माध्यम से माल्टा के उत्पादन, विपणन और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस मिशन से पहाड़ी क्षेत्रों के कृषकों की आय में वृद्धि होगी और स्थानीय फलों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार माल्टा के साथ-साथ कीवी, सेब, आडू, पुलम, नींबू प्रजाति के फल एवं अन्य स्थानीय फलों के उत्पादन को भी बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा माल्टा महोत्सव जैसे आयोजन, किसानों को सीधे उपभोक्ताओं और बाजार से जोड़ने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर आईजी आईटीबीपी संजय गुंज्याल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

किच्छा निकाय चुनाव में स्ट्रांग रूम को लेकर उठे सवाल, RTI में मांगी CCTV फुटेज राजकुमार ठुकराल ने रिटर्निंग ऑफिसर से मांगी 22 सितम्बर की रात की पूरी रिकॉर्डिंग, प्रत्याशी व मतदान अभिकर्ताओं को स्ट्रांग रूम से बाहर किए जाने का लगाया आरोप

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर नगर निगम सभागार में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

विधायक शिव अरोरा ने रमपुरा मे भव्य श्रीराम बरात का फीता काटकर किया शुभारम्भ,रमपुरा में गूंजा जय श्रीराम का जयघोष, धूमधाम से निकली प्रभु श्रीराम की भव्य बरात बराती बनकर राम बरात में जमकर झूमे विधायक शिव अरोरा

महापौर की पहल पर मस्जिदों से उतरे लाउडस्पीकर  पुलिस और निगम की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

विधायक शिव अरोरा की नये साल पर रुद्रपुरवासियो क़ो बड़ी सौगात, जनवरी माह में लगेगा टेंडर! मोदी मैदान में होगा स्टेडियम निर्माण