वन तस्करी में मुख्य अभियुक्त,,फायरिंग के आदी कुख्यात अपराधी संगत सिंह उर्फ संगी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली अपराध मुक्त ऊधमसिंहनगर बनाने के लिए एसएसपी मणिकांत मिश्रा के स्पष्ट निर्देशों का दिख रहा असर

Spread the love
  1. रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

 

वन तस्करी में मुख्य अभियुक्त,,फायरिंग के आदी कुख्यात अपराधी संगत सिंह उर्फ संगी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

अपराध मुक्त ऊधमसिंहनगर बनाने के लिए एसएसपी मणिकांत मिश्रा के स्पष्ट निर्देशों का दिख रहा असर

थाना गदरपुर क्षेत्र में देर रात ऊधमसिंहनगर पुलिस और वन तस्करी तथा वन कर्मियों पर फायरिंग करने वाले कुख्यात अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड़  एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे

फायरिंग के आदी कुख्यात अपराधी संगत सिंह उर्फ संगी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

शातिर बदमाश के विरुद्ध विभिन्न गंभीर धाराओं में दर्ज है, दर्जनों मुकदमे

अपराधियों के विरुद्ध की जाएगी कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही

अभियुक्त संगत सिंह उर्फ संगी पुत्र कुलदीप सिंह निवासी हरिपुरा हरसान थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर जो थाना गदरपुर पर पंजीकृत मुकदमा एफआईआर नम्बर-232/2024 धारा-109(1)/121(2)/132/191(3)/3(5) बीएनएस व धारा-26 वन अधिनियम व थाना केलाखेड़ा पर पंजीकृत मुकदमा एफआईआर नम्बर-105/2024 धारा-121(1)/132/190/190(2) बीएनएस में वाँछित चल रहा था।
उक्त अभियुक्त लकड़ी चोरी व फायरिंग करने का आदी है तथा शातिर किस्म का बदमाश है।

उक्त अभियुक्त कई आपराधिक मामलों मे संलिप्त है, जिसे आज पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।

इसके विरुद्ध निम्न अभियोग पंजीकृत हैं तथा वन विभाग में 51 अभियोग पंजीकृत हैं।

आपराधिक इतिहास

01- मुकदमा एफआईआर नम्बर-232/2024 धारा-109(1)/121(2)/132/191(3)/3(5) बीएनएस व धारा-26 वन अधिनियम चालानी थाना गदरपुर।

02- मुकदमा एफआईआर नम्बर-105/2024 धारा-121(1)/132/190/190(2) बीएनएस चालानी थाना केलाखेड़ा।

03- मुकदमा एफआईआर नम्बर-216/2019 धारा-147/323/376/506/123 भादवि व धारा-16/17 पोक्सो एक्ट चालानी थाना बाजपुर।

04- मुकदमा एफआईआर नम्बर-430/2017 धारा-2/3 गैंगस्टर एक्ट चालानी थाना बाजपुर।

05- मुकदमा एफआईआर नम्बर-287/2017 धारा-379 भादवि चालानी थाना बाजपुर।

06- मुकदमा एफआईआर नम्बर-371/2021 धारा-147/149/353/307 भादवि व 26 वन अधिनियम चालानी थाना गदरपुर।

07-मुकदमा एफआईआर नम्बर-277/2017 धारा-307/323/353/186 भादवि चालानी थाना गदरपुर।

08- मुकदमा एफआईआर नम्बर-280/2017 धारा-25 आयुध अधिनियम चालानी थाना गदरपुर।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

01 और वांटेड वन तस्कर गिरफ्तार एसएसपी मणिकांत मिश्रा   के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस की अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी

छठ पर्व पर विधायक शिव अरोरा ने जगह जगह घाटों का भ्रमण कर छठ महापर्व की माता बहनो को दी शुभकामनायें विधायक बोले भगवान सूर्य की कृपा सभी पर बनी रहे