एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

रुद्रपुर , उत्तराखंड: एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के कड़े निर्देशों के बाद उधमसिंहनगर पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां एक युवती का यौन उत्पीड़न कर उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के चंदौसी कस्बे से हुई है।
आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था, जिससे पीड़िता को भारी मानसिक आघात पहुंचा।

घटना का विवरण
ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि   उनके पति की अनुपस्थिति में, उनके मूल गांव के निवासी और हाल के पड़ोसी दीनदयाल पुत्र नेतराम ने उनके घर में घुसकर जबरन उनके साथ गलत काम (बलात्कार) किया। आरोप है कि आरोपी ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन से बना लिया और उसे अपनी फेसबुक आईडी पर सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिया।
मामले की गंभीरता और महिला अपराध को देखते हुए एस एस पी मणिकांत मिश्रा ने ट्रांजिट कैंप थाने में तत्काल मुकदमा लिखने के लिए निर्देशित किया। जिस पर FIR नंबर 148/2025 धारा 64/351(2) BNS व 67 IT ACT के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्त की तलाश तेज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए गए।

अभियुक्त की गिरफ्तारी
अभियुक्त दीनदयाल लगातार अपनी जगह बदल रहा था ताकि गिरफ्तारी से बच सके। हालांकि, सघन सर्विलांस की मदद से रात 9:50 बजे अभियुक्त दीनदयाल पुत्र नेतराम को उसके मोबाइल फोन के साथ उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के चंदौसी कस्बे से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
दीनदयाल पुत्र नेतराम है, जो मूल रूप से ग्राम रम्पुरा उझैनिया, थाना जहानाबाद, जनपद पीलीभीत का निवासी है और वर्तमान में कृष्णा कॉलोनी, वार्ड नंबर 02, ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर, जिला उधमसिंहनगर में रहता है।

अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक अकरम अहमद
एएसआई चंद्र प्रकाश बवाड़ी
हेड कांस्टेबल 33 अनिल कुमार।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व का दिख रहा असर खटीमा में आत्महत्या की गुत्थी सुलझी: ब्लैकमेलर गिरफ्तार

नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद: ऊधमसिंहनगर पुलिस का सराहनीय कार्य