कुंडा थाना पुलिस ने मात्र चौबीस घंटे में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोर को किया गिरफ्तार

Spread the love

जुगनू खान।काशीपुर। कुण्डा थाना पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर मात्र चौबीस घंटे में चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। शुक्रवार को खलील अहमद पुत्र शब्बीर अहमद निवासी निकट सब्जी मण्डी वार्ड न. बारह सरवरखेड़ा ने कुण्डा थाने में तहरीर देकर बताया कि सात जुलाई की रात्रि उसके घर/प्रतिष्ठान फौजी कोचिंग सेन्टर का ताला तोड़कर अज्ञात द्वारा नल की टोंटिया व दुकान से किराना का सामान व कुछ नकद रूपये चोरी कर लिये गये। चोर द्वारा सीसीटीवी कैमरे की तार व कैमरे को भी क्षतिग्रस्त किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी। 24 घंटे के भीतर ही पुलिस चोर तक पहुंच गई। पुलिस टीम ने मौ. फैजान पुत्र मकसूद अली निवासी मौहल्ला थानासाबिक काशीपुर को चोरी किये गये माल व नकदी के साथ नया ढेला पुल के समीप गिरफ्तार कर लिया। टीम में उपनिरीक्षक मनोहर चन्द, कांस्टेबल हरीश प्रसाद व कैलाश काला शामिल थे।

More From Author

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, विभागों ने संभाला मोर्चा विद्युत विभाग के बाद जल संस्थान ने भी पानी की पाइप लाइन शिफ्टिंग, लाइन बिछाने का कार्य किया आरम्भ

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

कोमी एकता की मिसाल पेश कर मनाए बकरा ईद का त्योहार : इन्तजार हुसैन

काशीपुर पहुंचने पर भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी का हुआ जोरदार स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *