काशीपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह ने इंदिरा हृदयेश के जनसेवा, संघर्ष और समर्पण से जुड़े जीवन को प्रेरणास्रोत बताया

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

काशीपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह ने इंदिरा हृदयेश के जनसेवा, संघर्ष और समर्पण से जुड़े जीवन को प्रेरणास्रोत बताया

काशीपुर/हल्द्वानी। प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की 85वीं जयंती पर मंगलवार को हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में आयोजित स्मृति दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। काशीपुर से महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए इंदिरा हृदयेश के जनसेवा, संघर्ष और समर्पण से जुड़े जीवन को प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि इंदिरा हृदयेश का जीवन जनता के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष का उदाहरण है। वे दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व की प्रतीक थीं, जिन्होंने हमेशा आमजन की आवाज को प्राथमिकता दी। पूजा सिंह ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इंदिरा हृदयेश को विकास की देवी और उत्तराखंड कांग्रेस का एक मजबूत स्तंभ बताया।

More From Author

रुद्रपुर । जिला अस्पताल से रेडियोलॉजिस्ट, चार स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत दस चिकित्सकों के स्थानांतरण के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन प्रेषित किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  उधम सिंह नगर द्वारा वारंटीयों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेश के क्रम में तथा क्षेत्राधिकारी  बाजपुर , प्रभारी निरीक्षक  बाजपुर के निर्देशन में वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

नवरात्र के छठे दिन कालड़ा परिवार के यहां सजी माता रानी की चौकी व श्री बालाजी दरबार, सैकड़ो भक्तों ने लगाई हाजिरी