काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की गई चार बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की है।

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की गई चार बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की है।

बीती 16 नवंबर को कुण्डेश्वरी चौराहा के पास से तथा 5 जनवरी को उदयराज फील्ड से चोरी की गई बाइकों को बरामद करने के प्रयास में जुटी कोतवाली पुलिस की टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर मानपुर रोड स्थित नौगजा मजार के पास दो व्यक्तियों मलखान सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी कुमाऊं कालोनी कचनाल गाजी काशीपुर तथा बलदेव सिंह उर्फ बिरजू पुत्र भजन सिंह निवासी रम्पुरा रामनगर रोड काशीपुर को बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल के साथ पकड़कर पूछताछ की तो उक्त मोटर साईकिल कोतवाली में दर्ज मुकदमे से सम्बन्धित पायी गयी तथा उनकी निशानदेही पर नौगजा मजार के पास झाड़ियों मे छुपाई तीन अन्य मोटर साइकिलें बरामद की गयीं जिनमे से एक मोटर साइकिल कोतवाली काशीपुर में दर्ज एक और मुकदमे से सम्बंधित निकली। पकड़े गए युवकों द्वारा
पूछताछ में काशीपुर तथा आईटीआई क्षेत्र से उक्त मोटरसाइकिल चोरी करने की बात बताई। अन्य दो मोटर साइकिलों को धारा 35/106 बीएनएसएस के अंतर्गत कब्जे पुलिस लिया गया। साथ ही मलखान और बलदेव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों शातिर हैं और उनका लंबा आपराधिक इतिहास है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी, एसएसआई नवीन बुधानी,
एसआई कौशल भाकुनी चौकी प्रभारी कटोराताल,एसआई गिरीश चंद्रा (विवेचक),
एसआईकंचन पडलिया (विवेचक), कांस्टेबल प्रेम सिंह कनवाल (मुख्य भूमिका)
कांस्टेबल गिरीश मठपाल, कांस्टेबल ईश्वर सिंह अधिकारी,
पुलिस सहयोगी राहुल (मुख्य भूमिका) व माजिद थे।

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रम्पुरा में बहेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृतधाराः महापौर  9 जनवरी को कलश यात्रा के साथ होगा शुभारम्भ

मुख्यमंत्री धामी के विजन से रुद्रपुर में बह रही विकास की गंगा: विकास शर्मा  महापौर ने इंदिरा कालोनी में किया गुरुद्वारा रोड लोकार्पण