डीएम ने नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण, निर्वाध सम्पन्न कराने के लिए कसी कमर,कहा जनपद में 17 निकायो में कुल 619 मतदेय स्थलों में मतदान कराने हेतु 3484 मतदान कर्मियों की तैनाती की गयी।

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

डीएम ने नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण, निर्वाध सम्पन्न कराने के लिए कसी कमर,कहा जनपद में 17 निकायो में कुल 619 मतदेय स्थलों में मतदान कराने हेतु 3484 मतदान कर्मियों की तैनाती की गयी।

रूद्रपुर। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण, निर्वाध सम्पन्न कराने हेतु गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार मंे कार्मिकों का प्रथम रेंडमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की मौजूदगी में किया गया। जनपद में 17 निकायो में कुल 619 मतदेय स्थलों में मतदान कराने हेतु 3484 मतदान कर्मियों की तैनाती की गयी।
प्रथम रेंडमाईजेशन के उपरांत 3484 कर्मियों की मतदान कार्मिक के रूप में तैनाती हो गयी है। इस तरह पीठासीन अधिकारी 871, मतदान अधिकारी प्रथम 871, मतदान अधिकारी द्वितीय 871, मतदान अधिकारी तृतीय मंे 871 कर्मियों की तैनाती हुई, जिन्हे आगामी 01 व 02 जनवरी को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
रेंडमाईजेशन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी, नोडल कार्मिक केएस रावत, सहायक नोडल कार्मिक हरेन्द्र मिश्रा, ओसी गौरव पाण्डेय, चकबंदी अधिकारी सुभाष गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमन्त मौर्य, जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिंह बिष्ट मौजूद थे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

रुद्रपुर ट्रांजिट कैम्प में मारपीट और पुलिसकर्मियों से गाली गलौज के मामले में एक महिला दो युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

राष्ट्रीय खेलों के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रूद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रचार रथ हुआ रवाना ।