Hu yi

Spread the love

रूद्रपुर बनेगा उत्तराखंड का पहला स्मार्ट ट्रैफिक सिटी

दौर मॉडल पर महापौर ने शुरू की पहल, एआई आधारित एनपीआर कैमरों से होगा यातायात नियंत्रण

रूद्रपुर। उत्तराखंड का औद्योगिक शहर रूद्रपुर अब स्मार्ट ट्रैफिक सिटी बनने की राह पर है। हाल ही में इंदौर दौरे से लौटे नगर निगम महापौर **विकास शर्मा  ने इंदौर की तर्ज पर शहर को हाईटेक बनाने की पहल शुरू कर दी है। बुधवार को महापौर ने एसएसपी **मणिकांत मिश्रा

के साथ बैठक कर स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम लागू करने की रूपरेखा तैयार की। इस योजना में नगर निगम और पुलिस प्रशासन मिलकर काम करेंगे।

बैठक में तय हुआ कि शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और प्रवेश द्वारों पर **एआई तकनीक आधारित हाईटेक एनपीआर (नंबर प्लेट रीडिंग) कैमरे** लगाए जाएंगे। ये कैमरे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की स्वतः पहचान कर तुरंत ई-चालान जारी करेंगे।

महापौर शर्मा ने बताया कि इस स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से न केवल यातायात जाम और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि अपराध नियंत्रण में भी यह तकनीक बेहद कारगर साबित होगी। संदिग्ध गतिविधियों और अपराधियों की पहचान करने में भी कैमरे सहायक होंगे।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट (डीपीआर) शीघ्र ही राज्य सरकार को भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री **पुष्कर सिंह धामी** के आशीर्वाद से रूद्रपुर को उत्तराखंड का पहला ऐसा शहर बनाया जाएगा, जहां पूरा नगर निगम क्षेत्र एआई आधारित ट्रैफिक सिस्टम से लैस होगा।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने इसे क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि वर्तमान में पुलिस के पास सीसीटीवी कंट्रोल रूम मौजूद है, अब इसमें और अत्याधुनिक कैमरे जोड़े जाएंगे। इस व्यवस्था से आम जनता को बेहतर यातायात सुविधा के साथ-साथ अपराध नियंत्रण में भी बड़ा लाभ मिलेगा।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

धान खरीद को लेकर किसानों ने डीएम से की मुलाकात, तौल कांटे बढ़ाने और भुगतान शीघ्र कराने की मांग

संस्कार पब्लिक स्कूल द्वारा पंजाब बाढ़ हेतु राहत सामाग्री एकत्र, भेजी जिदंगी जिंदाबाद के माध्यम से पंजाब