हाईवे चौड़ीकरण कार्य में आएगी तेजी  महापौर के साथ अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

हाईवे चौड़ीकरण कार्य में आएगी तेजी
महापौर के साथ अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

रूद्रपुर। शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और आवागमन की समस्याओं को देखते हुए नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण कार्य में अब तेजी आयेगी। मंगलवार शाम महापौर विकास शर्मा ने एडीएम पंकज उपाध्याय, जिला विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन जयकिशन, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडेय सहित लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ इंदिरा चौक से डीडी चौक तक चल रहे हाईवे चौड़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महापौर एवं अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त करते हुए मौके पर ही कार्य में आ रही बाधाओं का जायजा लिया। संयुक्त टीम ने हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रही नगर निगम तथा अन्य सरकारी विभागों की भूमि का चिन्हीकरण भी पूरा किया। अधिकारियों की उपस्थिति में किए गए इस अंतिम चिन्हीकरण के बाद अब निर्माण कार्य सुचारू गति से आगे बढ़ने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि पिछले करीब दो महीनों से इंदिरा चौक से डीडी चौक तक चौड़ीकरण का काम चल रहा है, लेकिन तकनीकी अड़चनों और विद्युत पोलों की स्थिति के कारण कार्य अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रहा था। इससे आमजन को प्रतिदिन भारी जाम और आवागमन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इसी स्थिति को देखते हुए महापौर ने विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाकर बाधाओं का समाधान करने पर चर्चा की। महापौर ने अधिकारियों के साथ काशीपुर बाईपास के चौड़ीकरण प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा की।

महापौर विकास शर्मा ने बताया कि हाईवे चौड़ीकरण शहर की अत्यंत आवश्यक परियोजना है और इसमें किसी भी तरह की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब सभी तकनीकी समस्याओं का समाधान कर लिया गया है तथा विद्युत विभाग को पोलों के शीघ्र स्थानांतरण के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अब चौड़ीकरण कार्य तेज गति से आगे बढ़ेगा और शहरवासियों को जल्द ही जाम से राहत मिलेगी।

महापौर ने यह भी बताया कि हाईवे का न केवल चौड़ीकरण होगा, बल्कि इसके साथ सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण, फुटपाथ और सुरक्षात्मक दीवारों का निर्माण किया जाएगा। इन दीवारों पर उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति को दर्शाने वाली आकर्षक कलाकृतियां उकेरी जाएंगी, जिससे शहर का संपूर्ण स्वरूप निखरकर सामने आएगा।

उन्होंने कहा कि चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने के बाद रूद्रपुर एक नए, आधुनिक और सुव्यवस्थित रूप में नजर आएगा। नगर निगम और संबंधित विभागों की संयुक्त पहल से शहर के इस महत्वपूर्ण मार्ग को नए सांचे में ढालने की तैयारी अब अंतिम चरण में प्रवेश कर चुकी है।

More From Author

तथा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किच्छा क्षेत्र के आईडिया कालोनी निवासी ट्रांसपोटर की आकस्मिक मौत हो गयी। समाजसेवी सुशील गाबा नें सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा नेशनल हाईवे में व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।

दैनिक जागरण मेरठ में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी ने छंटनी के बाद की खुदकशी  मीडिया उद्योगपतियों के शोषण से उपजी पत्रकारों की आर्थिक असुरक्षा की तरफ़ सिस्टम की नज़र कब जायेगी सरकार ये कब महसूस करेगी कि पत्रकार भी इंसान है और इसी समाज का अंग है, उसकी भी ज़रूरतें हैं.

रुद्रपुर के नजूल, दानपात्र पर रहने वाले पुराने बसे 30 हजार परिवारों पर प्राधिकरण के आदेश से नही रुकेंगे विद्युत कनेक्शन विधायक शिव अरोरा ने कराया समस्या का समाधान

राजकीय बालिका इंटर फाज़लपुर महरौला में सीएसआर के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं निर्माण संबंधी कार्यक्रम संपन्न