यहा विदेश भेजने का नाम पर हड़पे 53 लाख जानिए फिर क्या हुआ

Spread the love

नैनीताल रामनगर कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों द्वारा ठगी करते हुए 53 लाख रुपए हड़पने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है सीओ ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा सावर सिंह उर्फ राजू निवासी पौड़ी गढ़वाल को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जबकि मामले में एक महिला सहित चार आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं सीओ ने बताया कि 18 जनवरी को ग्राम हरिपुर छोई निवासी रमेश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि कुछ लोगों द्वारा उसके परिवार को कनाडा का वीजा उपलब्ध कराने के नाम पर 53 लाख रुपए की ठगी की गई थी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी शनिवार को इस मामले में पुलिस ने नितिन श्रीवास्तव उर्फ दिनेश निवासी थाना द्वारका नई दिल्ली एवं गौतम बुध नगर नोएडा निवासी राजीव को दिल्ली से गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तेरह पासपोर्ट, 10 एटीएम कार्ड, एक कनाडा वीजा का स्टीकर, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड सहित भारी मात्रा में सामान बरामद किया है पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है वही मामले में पुलिस टीम की सराहना करते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस टीम को 5 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

More From Author

रूद्रपुर – रूद्रपुर विधानसभा के अंर्तगत छतरपुर गांव में पार्टस एवं स्कैप के गोदाम में आग लगनें से भारी नुक्सान हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग, सिडकुल दमकल सहित उद्योगो के दमकल वाहनों द्वारा आग नियन्त्रण के प्रसास जारी है। स्थानीय पटवारी, समाजसेवी सुशील गाबा नें भी मौके पर पहुंचकर घटनाकम की जानकारी ली।

अब जल्द पूरे होंगे काशीपुर में विकास के रुके हुए कार्य :त्रिलोक चीमा

ओमेक्स में स्वागत कार्यक्रम के दौरान बोले , विधायक शिव अरोरा रुद्रपुर क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *