इन्दर पाल आर्य को लगातार तीसरी बार नैनीताल कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के जिला अध्यक्ष के रूप में भव्य स्वागत

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

इन्दर पाल आर्य को लगातार तीसरी बार नैनीताल कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के जिला अध्यक्ष के रूप में भव्य स्वागत

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गौलापार चोरगलिया के नेतृत्व में कांग्रेस हाई कमान द्वारा इन्दर पाल आर्य को लगातार तीसरी बार नैनीताल कांग्रेस कमेटी एससी विभाग का जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर गौलापार कुंवरपुर में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष हेमन्त बगड़वाल ने कहा कि इन्दर पाल आर्य का लगातार तीसरी बार नैनीताल कांग्रेस कमेटी एससी विभाग का जिला अध्यक्ष नियुक्त होना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। हमें उम्मीद है कि वह अपने अनुभव और कौशल का उपयोग करके क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करेंगे।

सभी वक्ताओं ने संबोधन में कहा कि पार्टी ने एक होनहार युवा जमीनी स्तर के कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी देकर कांग्रेस के हर कार्यकर्ता का मान-सम्मान बढ़ाया है। इन्दर पाल आर्य लालकुआं विधानसभा से लेकर पूरे जिला नैनीताल के जनहित मुद्दों को देहरादून तक रखने की क्षमता रखते हैं।

स्वागत समारोह में ब्लॉक अध्यक्ष हेमन्त बगड़वाल, पीसीसी हरेंद्र सिंह बोरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोपाल सिंह नेगी, राज्यदर्जा मंत्री राजेंद्र खनवाल, प्रदेश महासचिव खजान पांडेय, जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा, बीडीसी प्रतिनिधि राम सिंह नगरकोटी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नीरज रैकवाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख सुरेंद्र बर्गली, वरिष्ठ कांग्रेसी बलवंत सिंह बोरा, विक्रम रैकूनी, राजू आर्य, धर्मेंद्र सिंह रैकवाल, पंकज कुमार, महिपाल रैकवाल, दिनेश सिंह बोरा, गोविंद आर्या आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

More From Author

प्रेस विज्ञप्ति *रुद्रपुर में भाजयुमो का अनुशासित विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन* भारतीय जनता युवा मोर्चा उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत (बिट्टू चौहान) के नेतृत्व में रुद्रपुर में एक जोरदार एवं पूर्णतः अनुशासित विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन राष्ट्र एवं प्रदेश की गरिमा के विरुद्ध की जा रही गतिविधियों के विरोध में किया गया। कार्यक्रम गाबा चौक, रुद्रपुर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और राष्ट्रहित में अपनी आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने अपने संबोधन में कहा कि देश आज विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे समय में जब विश्व के विभिन्न देशों से विदेशी मेहमान भारत आए हुए थे, उसी दौरान दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किए गए, जिन्हें उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, किंतु देश की अंतरराष्ट्रीय छवि और राष्ट्रीय सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का पुतला भी दहन किया गया और विरोध दर्ज कराया गया। उन्होंने आगे कहा कि भारत युवाशक्ति के बल पर निरंतर प्रगति कर रहा है और राष्ट्रहित के विरुद्ध किसी भी गतिविधि का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रहेगा। यह प्रदर्शन पूर्णतः अनुशासित एवं शांतिपूर्ण रहा, जिसमें युवाओं ने एकजुट होकर राष्ट्रहित में मजबूत संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा आदेश भारद्वाज, मण्डल अध्यक्ष अशोक नेगी, मण्डल अध्यक्ष जय प्रताप भंडारी, विशाल सिंह, अभिषेक, रचित, केके त्रिपाठी, मनीष गोस्वामी, नवजोत सिंह सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कड़ा 36 लाख की अफीम के साथ दो शातिर नशा तस्कर सलीम व शेर मोहम्मद गिरफ्तार

पूर्णिमा के अवसर पर  मोटा महादेव शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, ट्रस्ट ने कराया भव्य भंडारा