गदरपुर। तहसील क्षेत्र में जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा को लेकर संयुक्त सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

गदरपुर। तहसील क्षेत्र में जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा को लेकर संयुक्त सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसडीएम ऋचा सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन समेत संबंधित अधिकारी गदरपुर नेशनल हाईवे पर वाहनों की गहन जांच की। अभियान के तहत दोपहिया और चारपहिया वाहनों, के अलावा जेसीबी मशीन की विशेष रूप से जांच की गई। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और कागजातों के अभाव में चल रहे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। कई वाहन चालकों का मौके पर चालान किया गया, जबकि कुछ वाहनों को सीज भी किया गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की हिदायत दी। एसडीएम ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर तहसीलदार लीना चंद्रा धामी, गदरपुर कोतवाल संजय पाठक तथा दिनेशपुर थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह विष्ट आदि मौजूद रहे।

More From Author

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, विभागों ने संभाला मोर्चा विद्युत विभाग के बाद जल संस्थान ने भी पानी की पाइप लाइन शिफ्टिंग, लाइन बिछाने का कार्य किया आरम्भ

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

तिलक राज बेहड़ एवं राजीव घई के मध्य समाज हित के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई

नानकमत्ता पब्लिक स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा जिया कठायत को अमेरिका के कॉर्नेल विश्वविद्यालय की लैब ऑफ ऑर्निथोलॉजी द्वारा प्रतिष्ठित यंग बर्डर फेलोशिप के लिए चयनित ।