कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

Spread the love

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे-
सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

25 दिसंबर को श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के संस्थापक एवं भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर रुद्रपुर के पांच मंदिर परिसर में आयोजित होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की सक्रिय और प्रमुख भूमिका देखने को मिली।

उनकी उपस्थिति से आयोजन को विशेष गरिमा प्राप्त हुई और श्रद्धालुओं में उत्साह का संचार हुआ।

कलश यात्रा का शुभारंभ लक्ष्मी नारायण पांच मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया गया, जिसमें पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं श्रद्धालुओं के साथ पैदल चलते नजर आए। उन्होंने श्रद्धा भाव से यात्रा में भाग लेकर सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था को व्यक्त किया। मुख्य बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए दुर्गा मंदिर तक पहुंची इस यात्रा के दौरान ठुकराल ने जगह-जगह श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया और धार्मिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय जी का जीवन राष्ट्र, धर्म और शिक्षा के लिए समर्पित रहा है और उनकी जन्म जयंती पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कार, नैतिकता और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करेगी। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज को जोड़ने वाला बताते हुए कहा कि सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

कलश यात्रा में सनातन धर्म सभा अध्यक्ष महेश बब्बर, विजय जग्गा, ओम प्रकाश अरोड़ा, अश्विनी बजाज, सुरेश बब्बर, दीपक गुगलानी, अमित गंभीर, अमित बांगा, ललित बिष्ट सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, लेकिन पूरे आयोजन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की सक्रिय सहभागिता और मार्गदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। आयोजन के शांतिपूर्ण और भव्य स्वरूप के लिए उन्होंने आयोजकों एवं नगरवासियों की सराहना की, जिससे आगामी श्रीमद्भागवत कथा को लेकर श्रद्धालुओं में और अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है।

More From Author

विश्वकर्मा मार्किट के व्यापारीयों से मिले विधायक शिव अरोरा ने सांसद अजय भट्ट व जिला अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता बाद बोले विश्वकर्मा मार्किट व्यापारीयों का अगले कुछ दिनों मे होंगी आवंटन प्रक्रिया,उसके बाद हटाए जाएंगे रोडवेज से विश्वकर्मा मार्किट की दुकाने रुद्रपुर विकास हित मे रोडवेज बसस्टैंड के निर्माण को गति देना जरूरी

विधायक शिव अरोरा ने सेवा सप्ताह के अन्तर्गत मनोज सरकार स्टेडियम मे आयोजित अंडर – 15 बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियो को सम्मानित किया विधायक बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 5 साल का कार्यालय जनकल्याण को समर्पित

बिंदुखत्ता, 05 जुलाई। तिवारी नगर, बिंदुखत्ता स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता पवन आर्या के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।

शौर्य और बलिदान को नमन: ऊधमसिंहनगर पुलिस ने गरिमापूर्ण ढंग से मनाया विजय दिवस

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।