किच्छा में भीषण सड़क दुर्घटना: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता, तुरंत सहायता कर बचाई जान

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

किच्छा में भीषण सड़क दुर्घटना: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता, तुरंत सहायता कर बचाई जान

किच्छा – बीती रात किच्छा के आदित्य चौक के समीप हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब एक टेंपो को बचाने के प्रयास में ट्रक और ट्राला की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और अचेत अवस्था में सड़क पर पड़ा रहा।
इस बीच, रुद्रपुर से ग्राम दोपहरिया एक वैवाहिक समारोह में जा रहे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने जब दुर्घटना स्थल को देखा तो उन्होंने बिना एक पल गँवाए अपनी गाड़ी रुकवाई और इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए अचेत ट्रक चालक को अपनी गाड़ी में डालकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, किच्छा पहुँचाया। रात्रि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया, जिससे समय पर सहायता मिल सकी।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि चश्मदीदों के अनुसार, एक टेंपो को बचाने के प्रयास में ट्रक और डंपर अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। उन्होंने कहा कि यदि वे मौके पर न रुकते, तो ट्रक ड्राइवर की जान भी जा सकती थी। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने राजेश शुक्ला के इस मानवीय कदम की खुले दिल से प्रशंसा की। यह कार्य न सिर्फ एक ज़िम्मेदार नागरिक के कर्तव्य को दर्शाता है, बल्कि एक जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता और तत्परता की भी मिसाल है। पूर्व विधायक ने अपील की कि लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए सभी को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए और वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।

More From Author

सहकारी आंदोलन के जरिए हम देश के विकास, ग्रामीण विकास एवं विशेषकर स्वरोजगार के क्षेत्र में छोटी उद्यमिता एवं नवाचार के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

रामनगर के पुछड़ी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाजपा सरकार का पुतला परशुराम चौक, ट्रांजिट कैम्प में फूंका।

प्रेस नोट 8 दिसंबर, रुद्रपुर रामनगर के पुछड़ी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाजपा सरकार का पुतला परशुराम चौक, ट्रांजिट कैम्प में फूंका। इस दौरान हुई संक्षिप्त सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में पूंजीपतियों और विकास कार्यों के लिए दशकों से काबिज गरीब जनता की जमीनें छीनने का काम कर रही है। पूंजीपतियों के लिए जमीनें छीनने और उनके आशियानों पर बुलडोजर चलाने की नीति ही भाजपा सरकार की मुख्य नीति है। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी और तमाम प्रशासन के आला अधिकारी जमीनें छीनने के लिए डेमोग्राफी में बदलाव की रट लगाए हुए हैं। सरकारों का काम जनता को रोजी, रोटी, रोजगार, घर देने का होता है। लेकिन भाजपा सरकार यह सब छीनने में लगी हुई है। गरीब लोग जैसे–तैसे मुश्किल व विपरीत परिस्थितियों में अपना खून –पसीना बेचकर कुछ रुपए जुटाकर अपना घर बनाते है। लेकिन ये सरकार बस्तियां की बस्तियां उजाड़ दे रही है। न्यायालयों के तमाम निर्देशों के बावजूद बिना पुनर्वास व वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला देना ना सिर्फ अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ना है बल्कि मानवता के खिलाफ भी है। वक्ताओं ने कहा कि पुछड़ी में गरीबों के मालिकाना हक और उनकी न्याय की लड़ाई लड़ने वाले एक दर्जन से अधिक नागरिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना शासन–प्रशासन के अमानवीय चेहरे को दर्शाता है। प्रदर्शन के माध्यम से संगठनों ने मांग की कि गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही को तुरंत रोका जाए और उनके आशियानों को वैधता प्रदान करने के लिए पूरे प्रदेश में रह रहे लोगों को उनकी काबिज जमीन पर मालिकाना हक दिया जाए, साथ ही जिन परिवारों को उजाड़ा है उनके पुनर्वास व मुआवजे की व्यवस्था की जाए। इस दौरान सीएसटीयू के कॉमरेड मुकुल, क्रालोस के शिवदेव सिंह, भाकपा(माले) के ललित मटियाली ने संबोधित किया। इसके अलावा सी एस टी यू के धीरज जोशी, ऐक्टू की अनिता अन्ना, हरेंद्र सिंह, विजय शर्मा, भूपति रंजन मलिक, ज्ञानचंद, CIE श्रमिक संगठन से डूंगर सिंह, एडविक मजदूर संगठन से राजू सिंह, ऑटो लाइन मजदूर संगठन से जीवन लाल, इंकलाबी मजदूर केंद्र से राजेश आदि शामिल थे। ललित मटियाली

थाना ट्राजिट कैम्प पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार

भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई आतंकवादी घटनाओं में मारे गए बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि…दीपक बाली