वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर किच्छा में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया नमन, कहा – “महाराणा प्रताप भारतीय स्वाभिमान और स्वराज्य के अमर प्रतीक हैं”

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर किच्छा में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया नमन, कहा – “महाराणा प्रताप भारतीय स्वाभिमान और स्वराज्य के अमर प्रतीक हैं”

किच्छा, 9 मई — राष्ट्रभक्ति, शौर्य और आत्मगौरव के अप्रतिम प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर किच्छा के महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला ने नगर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि “महाराणा प्रताप केवल एक ऐतिहासिक योद्धा नहीं, बल्कि वह चेतना हैं जो प्रत्येक भारतवासी के मन में स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम की लौ जलाते हैं। उन्होंने हल्दीघाटी के युद्ध में अपने सीमित संसाधनों के बावजूद अकबर की विशाल सेना को चुनौती दी और जीवन पर्यंत आत्मसमर्पण न करके यह संदेश दिया कि राष्ट्र की स्वतंत्रता और सम्मान किसी भी मूल्य पर सर्वोपरि है।
महाराणा प्रताप जी का जीवन हमें यह सिखाता है कि परिस्थितियाँ चाहे जितनी भी प्रतिकूल क्यों न हों, यदि संकल्प अडिग हो तो कोई भी शक्ति मातृभूमि की स्वतंत्रता को छीन नहीं सकती। आज जब हम राष्ट्र निर्माण के पथ पर अग्रसर हैं, तो हमें महाराणा प्रताप जैसे महापुरुषों से प्रेरणा लेते हुए कर्तव्यों के प्रति सजग और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहने की आवश्यकता है। मैं युवाओं से आह्वान करता हूँ कि वे महाराणा प्रताप जी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा को अपना ध्येय बनाएं।”
कार्यक्रम के दौरान युवा नेता विशाल शर्मा ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर चौक पर स्थित महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थल के ऊपर छत निर्माण की मांग की।
कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोरया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, निवर्तमान सभासद संदीप अरोड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल, संजीव खन्ना, रामावतार अग्रवाल, सुरेंद्र चौधरी, मलकीत सिंह, उमेश पाल, धनीराम, महेंद्र ठाकुर, गुलशन कुमार, कमल शुक्ला, विशाल शर्मा, देवेंद्र शर्मा, उपस्थित थे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

गंदगी फैलाने पर नगर निगम ने पांच लोगों के काटे चालान सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को दी चेतावनी

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा महाराणा प्रताप जयंती अत्यंत धूमधम से मनाई गई