सिरौली कला को नगर पालिका का दर्जा मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

सिरौली कला को नगर पालिका का दर्जा मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

किच्छा:- सिरौली कला को नगर पालिका बनाने के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण निर्णय पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं लोकप्रिय नेता पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा सिरौली कला को नगर पालिका घोषित करने का निर्णय विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि उनके पिछले कार्यकाल के दौरान लालपुर, नगला और सिरौली को नगर निकायों के रूप में चिन्हित किया गया था, जिसमें से सिरौली को कोर्ट मामलों में उलझा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय विधायक ने परोक्ष रूप से सिरौली को किच्छा नगर पालिका में मिलाने का प्रयास किया और न्यायपालिका को गुमराह करने की कोशिश की।
पूर्व विधायक शुक्ला ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार यदि चाहती तो कोर्ट के फैसले का सहारा लेकर सिरौली को पुनः ग्राम पंचायत बना सकती थी, लेकिन भाजपा की “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की नीति के तहत सिरौली को नगर पंचायत से ऊपर उठाकर नगर पालिका का दर्जा दिया गया है। यह उन लोगों की नैतिक और राजनीतिक हार है जो तुष्टिकरण की राजनीति के तहत सिरौली की जनता को गुमराह कर रहे थे और इसे वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका बनने से सिरौली कला को राज्य वित्त और भारत सरकार की योजनाओं के अंतर्गत एक निश्चित बजट मिलेगा, जिससे बुनियादी ढांचे का विकास, रोजगार के अवसर और क्षेत्र की प्रगति सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने नगला नगर पालिका का उदाहरण देते हुए विश्वास जताया कि सिरौली कला भी इसी तरह विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सिरौली की जनता से अपील की कि आगामी नगर पालिका चुनाव में योग्य और ईमानदार जनप्रतिनिधियों को चुनकर भेजें, जो प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर सकें।
अपने संबोधन के अंत में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि यदि कांग्रेस के नेताओं में नैतिकता शेष हो, तो उन्हें सिरौली की जनता से माफी मांगनी चाहिए और इस ऐतिहासिक निर्णय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा भाजपा सरकार का धन्यवाद करना चाहिए। उन्होंने यह भी दोहराया कि भाजपा भविष्य में भी किच्छा और उत्तराखंड के समग्र विकास हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी।
प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कमल जिंदल एवं नगर अध्यक्ष गोल्डी गोराया उपस्थित थे।

More From Author

ऑपरेशन प्रहार” के तहत एसएसपी अजय गणपति द्वारा *साइबर अपराधियों के विरुद्ध “ऑपेरेशन सायबर प्रहार एसएसपी ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के कुशल निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध व्यापक अभियान जारी  सैकड़ों से अधिक म्यूल अकाउंट चिन्हित, सभी के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया प्रचलित

रूद्रपुर । भूरारानी स्थित नजारा बैंकट हॉल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान युवा समाजसेवी संजय ठुकराल सहित दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों को दिया तोहफा, सीएम ने किया सी एस डी कैंटीन व सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण। मुख्यमंत्री का रोड शो में किया जनता व जनप्रतिनिधियों ने न पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत।

पुलिस ने किया 12 घंटे में अंकित हत्याकांड का खुलासा- पिता ही निकला बेटे का हत्यारा

भाजपा नेता रामाधारी गंगवार पर नशे में धुत्त सिक्योरिटी गार्ड ने किया हमला, सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी पर भी हुआ हमलावर, भाजपा नेता सुशील गाबा पहुंचे मौके पर