श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पिथौरागढ़ इकाई का गठन प्रदीप अध्यक्ष विप्लव महासचिव पिथौरागढ़,

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पिथौरागढ़ इकाई का गठन
प्रदीप अध्यक्ष विप्लव महासचिव

पिथौरागढ़,

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रयाग पांडे के निर्देशन में सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में विभिन्न मीडिया क्षेत्रों से जुड़े सक्रिय व अनुभवी पत्रकारों को जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए संगठन को और अधिक सशक्त व संगठित बनाने का संकल्प लिया गया।
गठित समिति में प्रदीप सेक्रियाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
उपाध्यक्ष का दायित्व डॉ. नीरज चंद्र जोशी को दिया गया है।
सचिव पद की जिम्मेदारी विप्लव भट्ट को सौंपी गई है, जबकि संयुक्त सचिव के रूप में कपिल भट्ट का चयन किया गया है।
कोषाध्यक्ष पद पर डाक्टर दुर्गा प्रसाद का चयन हुआ है।
वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश कलौनी यूनियन की जिला इकाई का संरक्षक बनाया गया है।
कला क्षेत्र से जुड़े कैलाश कुमार एवं लोक संस्कृति क्षेत्र से धीरज कुमार को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
इसके अतिरिक्त सामाजिक कार्यों और साहित्यिक गतिविधियों में विशेष योगदान देने वाले लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. किशोर कुमार पंत, वरिष्ठ पत्रकार गर्ब्यांल और संजय पंत को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शीघ्र आयोजित करने और तहसील स्तर पर इकाई के गठन का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम का संचालन जगदीश कलौनी ने किया।

More From Author

रुद्रपुर – अयोध्या के राम मंदिर और उत्तराखंड के केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी को लेकर आरएसएस और भाजपा पर भागीदारी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आज नगर कांग्रेस कमेटी ने उपवास रखा। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी शिव मंदिर 84 घंटा रम्पुरा में एकत्र हुए

कच्ची शराब से होने वाली मौतें करती है पूरे परिवार व समाज को प्रभावित गाबा

शिव अरोरा के नेतृत्व में ट्रांजिष्ट कैम्प भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने निकाली “एकता पदयात्रा” सैकड़ो लोग तिरंगा हाथ में लिये सड़को पर निकले विधायक बोले देश की एकता में सरदार वल्लभ भाई पटेल का योगदान कभी भुलाया नही जा सकता