डीएम भटगांई का कड़ा संदेश :अधिकारी जनता के प्रति जवाबदेह रहे डीएम ने विकास भवन का औचक निरीक्षण किया

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

डीएम भटगांई का कड़ा संदेश :अधिकारी जनता के प्रति जवाबदेह रहे

डीएम ने विकास भवन का औचक निरीक्षण किया

अनुपस्थित पाए जाने पर सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा

पिथौरागढ़ जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने विकास भवन का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालयों में जाकर अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेख संधारण तथा कार्य निष्पादन की स्थिति की जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्मिक अपने डेस्क पर नाम पट्टिका अनिवार्य रूप से लगाएं और समय से कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रमाण पत्र जारी करने, आधार अपडेट, पेंशन वितरण तथा अन्य जनसेवा संबंधी कार्यों में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उरेडा विभाग के सहायक अभियंता अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखना प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है, अन्यथा प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को चेतावनी दी कि वे अपने अधीनस्थ कार्यालयों की नियमित निगरानी करें और जनहित से जुड़ी सेवाओं में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतें।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया ने चीनी मिलों में गन्ना पेराई प्रारंभ करने व पेराई से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।

भाजपा सरकार में महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर और सशक्तः विकास शर्मा गदरपुर में महिला सम्मेलन आयोजित, मातृ शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प