जिंदल साउथ सिटी में दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

Reporter Rajiv Kumar

 

जिंदल साउथ सिटी में दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया

काशीपुर। अलीगंज रोड स्थित जिंदल साउथ सिटी में दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ ही सोसायटी के वाशिंदों ने कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया। बताते चलें कि काशीपुर नगर व क्षेत्र में दीपावली की जबरदस्त धूम है। हर कोई दीपावली के उल्लास में डूबा है। घर, दुकान, मंदिर और बाजार आकर्षक ढंग से सजे हैं। इसी क्रम में जिंदल साउथ सिटी के वाशिंदों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली उत्सव का आयोजन कर त्यौहार की खुशियों को चार चांद लगा दिए। देर सायं आरंभ हुए आयोजन के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही गीत-संगीत का दौर चला। इस बीच 1100 दीप प्रज्ज्वलित किये गये। साथ ही मोमबत्तियां भी रोशन की गईं। इससे जिंदल साउथ सिटी पूरी तरह जगमगा उठी। आतिशबाजी भी की गई। सभी ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मुंह मीठा कराया। उपहार इत्यादि भी दिये गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी एवं प्रमुख भाजपा नेता दीपक बाली, निवर्तमान मेयर उषा चौधरी, कांग्रेस नेत्री डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली खुशियों का पर्व है। सभी को इस पर्व को मिलजुल कर प्रेमपूर्वक मनाना चाहिए। इस त्यौहार पर सभी के लिए मंगलकामना करते हुए उन्होंने कार्यक्रम आयोजकों को बधाई दी। वहीं, जिंदल साउथ सिटी निवासी यूनिकोप्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनिल लड्डा ने कहा कि दीपावली खुशियों का त्यौहार है साउथ सिटी में आज जिस तरह का आयोजन हुआ है, उसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।उन्होंने दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाने का आहवान किया। इस अवसर पर जिंदल साउथ सिटी अध्यक्ष वाईके चौहान, सचिव आलोक माथुर एडवोकेट, राजेश अग्रवाल, विकास शर्मा, पंकज टेवरीवाल, विकास जिंदल, जितेंद्र गुप्ता, शिवप्रकाश सक्सेना, विजय कुमार गुप्ता, संगीता लड्डा, अभिषेक लड्डा, पूजा लड्डा के अतिरिक्त हेमेंद्र चौधरी, डा. नीरज आत्रेय, सुरुचि सक्सेना तथा बघेलेवाला-गिरधई क्षेत्र से प्रधान पद प्रत्याशी बिक्कर सिंह आदि उपस्थित रहे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

दिवाली विद माय भारत कार्यक्रम” के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान एवं सेवा से सीखे कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दीपावली बाजार के मायूस दुकानदारों के चेहरों पर रौनक लौटा दी दीपक बाली ने