शक्ति पीठाधीश्वरी मां हंसेश्वरी भारती जी महाराज की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

शक्ति पीठाधीश्वरी मां हंसेश्वरी भारती जी महाराज की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

स्वर्ग फार्म वाली देवी जी का ब्रह्मलीन होना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति – संत समाज

जैसा कि ज्ञात है पूज्यनीय स्वर्ग फार्म वाली देवी जी वैष्णवी शक्ति पीठाधीश्वरी मां हंसेश्वरी भारती जी महाराज 22 नवंबर 2024 की रात्रि 10: 05 पर इस नश्वर संसार को छोड़कर प्रभु चरणों में लीन हो गई थी जिनकी स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वैष्णवी शक्तिपीठ आश्रम , रुद्रपुर में किया गया जिसमें पूरे श्रेत्र व आस पास के क्षेत्र जैसे कि किच्छा, सितारगंज , काशीपुर , रामपुर , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा, हल्द्वानी, मुरादाबाद व अन्य दूर दराज से भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ा। सवेरे से ही मंदिर में संत समाज का जमावड़ा लगना शुरू हो गया जिसमें तुलसीधाम मलसा से गद्दीशीन राजेंद्र जी महाराज , मनकामेश्वर मंदिर से नारायण चैतन्य जी महाराज , हरिधाम मंदिर से महंत मनीष सलूजा जी , अनंत प्रेम आश्रम से निष्ठानंद बाई जी , भूरारानी आश्रम से कंचन बाई जी , आनंदपुर कुटिया की बाई जी , पांच मंदिर के शास्त्री जी , सितारगंज वाले माता जी , दिल्ली वाले माता जी , आर्य समाज के शास्त्री जी , बाबा भरतदास जी व अन्य महान विभूतियां मौजूद थी जिन्होंने प्रवचन कर पूजनीय स्वर्ग फार्म वाली देवी जी को भावभीनी श्रृद्धांजली दी व संगत को आशीर्वाद वचन दिए । अपने प्रवचन के माध्यम से संतो ने बताया कि राजा , रंक, या फकीर सबको यह शरीर त्यागना पड़ता है लेकिन गुरू व संत सदैव अपने स्थान पर रहते है और भक्तों का भव से बेड़ा पार करते है ठीक इसी तरह माता जी का स्नेह व आशीर्वाद सदैव सब पर बना रहेगा । माता जी ने अपने त्याग व तपस्या से इस मंदिर को एक तीर्थ बनाया और सब को अपना आशीर्वाद दिया , इसी तरह आगे भी माता जी कृपा करती रहेगी और मंदिर में ऐसे ही मेले लगे रहेंगे । इस मौके पर सांसद बलराज पासी , विधायक शिव अरोरा , पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल , प्रीत ग्रोवर , मीना शर्मा , अनिल शर्मा , संजय जुनेजा , संजय ठुकराल , कस्तूरी लाल तागरा , अश्वनी बजाज , रितेश मनोचा , सतपाल सिंह , श्याम खुराना , सुरेश कोहली , उत्तम दत्ता , विकास शर्मा , भारत भूषण चुग , रमेश , पवन गाबा, रमेश कालडा, राजकुमार खनीजो, , संदीप धीर, जगमोहन अरोरा, दिलीप अधिकारी, तरूण दत्ता, , बिट्टू खुराना, संजय बांगा, अनिल बांगा, रवि चावला, मनोज चावला, विजय फुटेला, अशोक कालरा, आदि सैकड़ों नगर वासियों के साथ ही स्वर्ग फार्म से रजविन्दर कौर, बलवंत सिंह, हरबंस कौर, सतवंत सिंह आदि क सैकड़ों लोंगों लोग मौजूद थे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

राजेंद्र जी महाराज , तुलसी धाम माता जी साधारण भेष में असाधारण विभूति थी जो अंदर – बाहर दोनों से एक जैसी थी ।

दुकानदारों से तहबाज़ारी वसूलने के मामले पर व्यापार मंडल ने किया विरोध प्रदर्शन