हल्द्वानी में ऐतिहासिक होगी कांग्रेस की जय हिन्द रैलीः गावा

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

हल्द्वानी में ऐतिहासिक होगी कांग्रेस की जय हिन्द रैलीः गावा

रूद्रपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि सैनिकों के सम्मान में आगामी 1जून को हल्द्वानी में आयेाजित होने जा रही कांग्रेस की जय हिंद रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें कुमांऊ भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। जनपद उधम सिंह नगर से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस रैली में प्रतिभाग करेंगे। जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भारतीय सैन्य बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पिछले दिनों पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद का मुंह तोड़ जवाब देकर देश का गौरव बढ़ाया है। देश की तीनों सेनाओं ने आतंकवाद से अपने शगरिकों की रक्षा करने तथा आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने वालों को कड़ा संदेश देने के भारत के संकल्प को दर्शाया है। भारतीय सेना की इस सफलता को लेकर सैनिकों के सम्मान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आहवान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से हल्द्वानी में 1 जून को शाम बजे स्वराज आश्रम के पास रामलीला ग्राउण्ड में विशाल जय हिन्द रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सह प्रभारी सहित कई वरिष्ठ नेता एवं एआईसीसी के नेता भी शिरकत करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सैनिकों के सम्मान में आयोजित की जा रही यह रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें उधम सिंह नगर से भी भारी संख्या में कार्यकर्ता हल्द्वानी पहुंचेंगे। जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को हल्द्वानी ले जाने के लिए पार्टी की ओर से व्यापक तैयारियां की गयी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 1 जून को अधिक से अधिक संख्या में हल्द्वानी पहुंचने की अपील की है।

More From Author

*रुद्रपुर। ग्राम सभा बिंदुखेड़ा से दूसरी बार नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान काबल सिंह ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल से उनके आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया।* इस अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल ने काबल सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें पुनः प्रधान चुने जाने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर ठुकराल ने कहा कि ग्राम प्रधान के रूप में जनता की सेवा करना सबसे बड़ा दायित्व है। मुझे विश्वास है कि काबल सिंह ग्राम सभा के विकास कार्यों में पूरी निष्ठा से जुटेंगे और क्षेत्र की अपेक्षाओं पर ऽरा उतरेंगे। कार्यक्रम के दौरान जोगेन्द्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, सुरजीत सिंह बरनाला, बलकार सिंह, आनंद शर्मा, राजू गुप्ता और शिवकुमार शिब्बू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

देखिए…किच्छा के दरऊ में चुनावी रंजिश मे हुआ था गोलीकांड, हत्या कांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश,,दो हत्यारे सलाखों के पीछे, बाकी फरार आरोपी भी जल्द होंगे गिरफ्तारी के शिकंजे में/

पूर्व केंद्रीय और रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद  अजय भट्ट ने आज तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज स्थित संजय वन चेतना केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया

जेसीज पब्लिक स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह