प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक तैनात करने और अस्पताल के उच्चीकरण की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक तैनात करने और अस्पताल के उच्चीकरण की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया

दिनेशपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक तैनात करने और अस्पताल के उच्चीकरण की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम का पुतला दहन कर रोष जताया। उन्होंने जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ओर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को अस्पताल के गेट पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल की तमाम समस्याओं को लेकर गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि अस्पताल में सुविधाओं की भारी कमी है। एकमात्र स्थाई डॉक्टर का स्तांतरण के बाद अभी तक कोई स्थाई डॉक्टर की तैनाती नहीं हुई। अस्पताल में चिकित्सक और स्टाफ की भारी कमी है। जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि क्षेत्र के लोग लगातार अस्पताल के उच्चीकरण के साथ सुविधा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन शासन प्रशासन की ओर से कोई तवज्जो नहीं दी जा रही है।जिससे क्षेत्र की जनता में आक्रोश है। बाद में शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। मौके पर पहुंचे कानुनगों और पटवारी को मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, तारक बाछाड़, त्रिनाथ विश्वास, सुभाष बेहड़, आशुतोष राय, डा नारायण हालदार, विकास सरकार, भीम ठुकराल, किशोर हालदार, मोहित चौहान, अमर मंडल, विक्की राय, मनोज देवराड़ी, जगन्नाथ सरकार, कृष्ण पद, प्रेम सिहं,, वीरेंद्र मंडल, प्रसन्नजीत शाह, देवा चौधरी आदि मौजूद थे।

More From Author

रुद्रपुर । छात्र नेता स्वर्गीय संदीप संधू की स्मृति में 15वां रक्तदान शिविर किच्छा रोड स्थित सरकारी ब्लड बैंक में आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर स्व. संदीप संधू को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया

श्री श्याम मित्र मंडल भूरारानी के तत्वाधान मे आयोजित भव्य निशान यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा रुद्रपुर। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्री खाटू श्याम निशान यात्रा में शामिल हुए विधायक शिव अरोड़ा। भूरारानी में आयोजित होने वाले चौथे श्री खाटू श्याम के दरबार से पूर्व आयोजित भव्य निशान यात्रा का आयोजन गल्ला मंडी खाटू श्याम मंदिर से हुआ जो जगह जगह मुख्य बाजार के प्रमुख स्थानों से होते हुऐ भूरारानी दरबार स्थल पहुंची।

भाजपा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों का जायज़ा

जिंदगी से जंग हारा गजराज चार दिन से घायल हाथी उपचार के दौरान मौत