खड़कपुर में कांग्रेस एससी विभाग की बैठक आयोजित, जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य का हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

खड़कपुर में कांग्रेस एससी विभाग की बैठक आयोजित, जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य का हुआ भव्य स्वागत

लालकुआँ विधानसभा अंतर्गत ग्राम सभा खड़कपुर में कांग्रेस कमेटी एससी विभाग की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व ग्राम प्रधान एवं जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी एससी विभाग इंद्रलाल आर्य के निवास स्थान पर किया गया। बैठक में कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने, आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन अमित सागर ने किया।

अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, महंगाई और भ्रष्टाचार ने आम जनता को परेशान कर दिया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है तथा पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेलने का काम किया है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और प्रदेश की जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और विफलताओं को उजागर करेंगे। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े एवं कमजोर वर्गों की आवाज बनकर संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

कार्यक्रम के आयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष इंद्रलाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंकर जोशी ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से निराश हो चुकी है और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने का कार्य करेगी।

जिला उपाध्यक्ष हीरालाल आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन लगातार मजबूती की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन्दर पाल आर्य लगातार कार्यकर्ताओं के बीच रहकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही गरीब, किसान, मजदूर, दलित एवं आम जनता की सच्ची हितैषी है तथा कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।

राजनीतिक हलकों में जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य की लगातार सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है। वे लगातार जिलेभर में कार्यकर्ता बैठकों, जनसंपर्क अभियानों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे अभियान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

कार्यक्रम में शंकर जोशी, हीरालाल आर्य, बसंत कुमार आर्य, प्रताप राम, गोविंद राम, तुलसी देवी, रूपा देवी, लक्ष्मी देवी, नीमा देवी, राकेश जोशी, राहुल आर्य, देवी राम, मनोज कुमार, राहुल साह, सुमित कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

More From Author

तथा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किच्छा क्षेत्र के आईडिया कालोनी निवासी ट्रांसपोटर की आकस्मिक मौत हो गयी। समाजसेवी सुशील गाबा नें सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा नेशनल हाईवे में व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।

दैनिक जागरण मेरठ में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी ने छंटनी के बाद की खुदकशी  मीडिया उद्योगपतियों के शोषण से उपजी पत्रकारों की आर्थिक असुरक्षा की तरफ़ सिस्टम की नज़र कब जायेगी सरकार ये कब महसूस करेगी कि पत्रकार भी इंसान है और इसी समाज का अंग है, उसकी भी ज़रूरतें हैं.

महतोष मे दशकों से रह रहें 400 परिवारों के मालिकाना हक मामले को लेकर जिला अधिकारी से मिले विधायक शिव अरोरा सौपा ज्ञापन एडीएम कोस्तुब मिश्रा के नेतृत्व मे बनी कमेटी दो माह मे करेगी रिपोर्ट तैयार विधायक बोले गरीबो को उनका मालिकाना हक दिलाने हेतु निकलेगा समाधान

दैनिक जागरण मेरठ में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी ने छंटनी के बाद की खुदकशी  मीडिया उद्योगपतियों के शोषण से उपजी पत्रकारों की आर्थिक असुरक्षा की तरफ़ सिस्टम की नज़र कब जायेगी सरकार ये कब महसूस करेगी कि पत्रकार भी इंसान है और इसी समाज का अंग है, उसकी भी ज़रूरतें हैं.

तथा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किच्छा क्षेत्र के आईडिया कालोनी निवासी ट्रांसपोटर की आकस्मिक मौत हो गयी। समाजसेवी सुशील गाबा नें सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा नेशनल हाईवे में व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।