प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता पर टिप्पणी निंदनीय, कांग्रेस देश से मांगे माफी: विकास शर्मा

प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता पर टिप्पणी निंदनीय, कांग्रेस देश से मांगे माफी: विकास शर्मा

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के प्रति कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने टिप्पणी को निंदनीय बताते हुए कांग्रेस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की जनता से माफी मांगने की मांग की। महापौर ने आरोप लगाया कि सत्ता हासिल करने की बेचैनी में कांग्रेस राजनीतिक मर्यादाओं को ताक पर रख रही है और लगातार ऐसे बयान दे रही है, जिससे देश का राजनीतिक वातावरण दूषित हो रहा है।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता के प्रति पहले भी अमर्यादित टिप्पणियां की गईं और अब उनके दिवंगत पिता को लेकर ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के करोड़ों लोगों के प्रिय हैं और उनके परिवार के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी के दिवंगत परिजनों को निशाना बनाना किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता।

महापौर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विकास के मुद्दों पर जवाब देने के बजाय राजनीतिक विवादों और भ्रामक नैरेटिव के सहारे सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें विकास के कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के आधार पर जनता के बीच जाती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों को मुफ्त राशन, आवास, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार विकास कार्यों के दम पर जनता का विश्वास हासिल कर रही है।

महापौर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में इस टिप्पणी को लेकर भारी रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से माफी नहीं मांगी तो उत्तराखंड आने वाले कांग्रेस नेताओं को काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस से राजनीतिक संवाद में मर्यादा बनाए रखने और इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

महापौर ने दोहराया कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के बीच मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन व्यक्तिगत अपमान और दिवंगत परिजनों को लेकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।

More From Author

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण और त्रिशूल चौक से मेडिकल कॉलेज तक 8 लेन सड़क चौड़ीकरण को लेकर विधायक शिव अरोरा की समीक्षा, अधिकारियों को दिए समयबद्ध तय सीमा मे कार्य पूरा करने के निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण और त्रिशूल चौक से मेडिकल कॉलेज तक 8 लेन सड़क चौड़ीकरण को लेकर विधायक शिव अरोरा की समीक्षा, अधिकारियों को दिए समयबद्ध तय सीमा मे कार्य पूरा करने के निर्देश