CKG कृषांश विहार में 5100 दीपक प्रज्वलित कर मनाया गया प्रभु श्री राम का स्वागतोत्सव

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

CKG कृषांश विहार में 5100 दीपक प्रज्वलित कर मनाया गया प्रभु श्री राम का स्वागतोत्स

प्रभु श्री राम के श्री राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर खग कृशांश विहार में धूम धाम से मनाया गया प्रभु श्री राम का स्वागतोत्सव। सुन्दर काण्ड पाठ के साथ भजन कीर्तन कर श्री राम के नाम में विलीन हुआ ckg परिवार। 5100 दीपक जला कर प्रज्वलित हुआ ckg कृशांश विहार। ckg के डायरेक्टर्स सी ऐ करुण गुप्ता व सी ऐ चंद्रेश गुप्ता ने समस्त प्रदेश वासियों को रामलल्ला की प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक बधाइयाँ व शुभकामनाएं दी। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म हो गया है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं।

इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश मंत्री श्री विकास शर्मा जी ने कृशांश विहार पहुँच कर भजन कीर्तन में भाग लिए व दीप प्रज्वलित कर सभी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी व यह भी कहा की इस आयोजन के जरिए भव्य भारत की आधारशिला रखी जा रही है।। ckg द्वारा सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन, भंडारा व दीप जला कर बहुत ही धूम धाम से प्रभु श्री राम का स्वागतोत्सव मनाया गया जिसमें गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More From Author

रुद्रपुर । नवरात्र के उपलक्ष्य में शहर में जगह जगह मां भगवती के जागरण आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 16 के बगवाड़ा क्षेत्र स्थित गणेश गार्डन सोसायटी में मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया।

रुद्रपुर । नवरात्र के उपलक्ष्य में शहर में जगह जगह मां भगवती के जागरण आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 16 के बगवाड़ा क्षेत्र स्थित गणेश गार्डन सोसायटी में मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया।

धोबीघाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक शिव अरोरा, 5100 दीपो की श्रृंखला से जगमगाया कल्याणी घाट

अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूरे शहर में लोग हर्षित और उल्लासित नजर आये। जगह-जगह लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रभु रामलला के मंदिर की शुभकामनाएं दी।