अरुणाचल सीमा विवाद पर चीन का बयान, भारत से शांति बनाए रखने की अपील

अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर तनाव की खबरों के बीच चीन ने सोमवार को प्रतिक्रिया दी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने भारत से दोनों देशों के बीच हुए सीमा समझौतों और सहमतियों को लागू करने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोनों देश राजनयिक और सैन्य माध्यमों से संपर्क में हैं।

गुओ जियाकुन के मुताबिक, चीन सीमा पर क्षेत्रीय संप्रभुता और स्थिरता बनाए रखने के लिए नियमित गश्त और प्रबंधन संबंधी गतिविधियां करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत भी आपसी सहमतियों को लागू करने और सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाएगा।

इससे पहले, भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि सीमा पर स्थिति तब प्रभावित होती है, जब चीनी सैनिक गश्त के तय तरीकों का पालन नहीं करते। उन्होंने बताया कि दोनों देश वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से जुड़े लंबित मुद्दों को सुलझाने और गलतफहमी से बचने के लिए राजनयिक एवं सैन्य स्तर पर बातचीत जारी रखे हुए हैं। भारत ने भी सीमा पर शांति और स्थिरता को द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए जरूरी बताया है।

अंतरराष्ट्रीय:अंतरराष्ट्रीय: अरुणाचल सीमा विवाद पर चीन का बयान, भारत से शांति बनाए रखने की अपील

अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर तनाव की खबरों के बीच चीन ने सोमवार को प्रतिक्रिया दी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने भारत से दोनों देशों के बीच हुए सीमा समझौतों और सहमतियों को लागू करने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोनों देश राजनयिक और सैन्य माध्यमों से संपर्क में हैं।

गुओ जियाकुन के मुताबिक, चीन सीमा पर क्षेत्रीय संप्रभुता और स्थिरता बनाए रखने के लिए नियमित गश्त और प्रबंधन संबंधी गतिविधियां करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत भी आपसी सहमतियों को लागू करने और सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाएगा।

इससे पहले, भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि सीमा पर स्थिति तब प्रभावित होती है, जब चीनी सैनिक गश्त के तय तरीकों का पालन नहीं करते। उन्होंने बताया कि दोनों देश वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से जुड़े लंबित मुद्दों को सुलझाने और गलतफहमी से बचने के लिए राजनयिक एवं सैन्य स्तर पर बातचीत जारी रखे हुए हैं। भारत ने भी सीमा पर शांति और स्थिरता को द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए जरूरी बताया है।ल

अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर तनाव की खबरों के बीच चीन ने सोमवार को प्रतिक्रिया दी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने भारत से दोनों देशों के बीच हुए सीमा समझौतों और सहमतियों को लागू करने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोनों देश राजनयिक और सैन्य माध्यमों से संपर्क में हैं।

गुओ जियाकुन के मुताबिक, चीन सीमा पर क्षेत्रीय संप्रभुता और स्थिरता बनाए रखने के लिए नियमित गश्त और प्रबंधन संबंधी गतिविधियां करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत भी आपसी सहमतियों को लागू करने और सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाएगा।

इससे पहले, भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि सीमा पर स्थिति तब प्रभावित होती है, जब चीनी सैनिक गश्त के तय तरीकों का पालन नहीं करते। उन्होंने बताया कि दोनों देश वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से जुड़े लंबित मुद्दों को सुलझाने और गलतफहमी से बचने के लिए राजनयिक एवं सैन्य स्तर पर बातचीत जारी रखे हुए हैं। भारत ने भी सीमा पर शांति और स्थिरता को द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए जरूरी बताया है।

More From Author

राशिफल: नवंबर में इन 4 राशियों को मिल सकते हैं नौकरी और धन लाभ के अवसर

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी आज से, पहले मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत